Bihar elections: बिहार चुनाव में महागठबंधन के लगभग 12 विधान सभा सीटों पर फ्रेंडली फाइट होने की नौबत है. फ्रेंडली फाइट को टालने के लिए पहले चरण के चुनाव मे कांग्रेस और वीआईपी पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने नाम वापसी के आखरी दिन अपने नाम वापस ले लिए हैं. अब यह तय हो गया है कि महागठबंधन में 8 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी.
बाबूबरही विधानसभा सीट से VIP उम्मीदवार ने लिया नाम वापस
बाबूबरही विधानसभा सीट से VIP द्वारा उतारे गए उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है. बिंदु गुलाब यादव VIP उम्मीदवार थीं. वहीं इस सीट पर राजद के उम्मीदवार अरुण कुशवाहा हैं. अब अरुण कुशवाहा ही महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे. इसके अलावा कटिहार के प्राणपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी तौकीर आलम ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब प्राणपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के राजद की इशरत प्रवीण ही उम्मीदवार होंगी.
यह भी पढ़ें- ‘बिहार में बनेगी युवाओं की सरकार’, CM पद के लिए तेजस्वी के नाम की घोषणा पर बोली मीसा भारती
वारसलीगंज विधान सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने लिया नाम वापस
नवादा के वारसलीगंज विधान सभा सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश सिंह उर्फ मंटन सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. अब राजद से अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता वहां महागठबंधन की उम्मीदवार हैं. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख गुरुवार को समाप्त हो गई. अब यह तय हो गया है कि महागठबंधन में 8 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी. गौरा बौराम में राजद ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का पत्र तो जारी किया है लेकिन, तकनीकी कारणों से यह वापस नहीं हुआ है. यहां भी VIP और राजद दोनों उम्मीदवार अभी भी मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें- तेजस्वी को CM चेहरा बनाना कांग्रेस के लिए जरूरी या मजबूरी? बिहार चुनाव से पहले समझें ये रणनीति
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines