---विज्ञापन---

बिहार angle-right

गोपालगंज: अवैध रिश्ते में रुकावट बन रहा था पति, आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने काटा गला

गोपालगंज के कटहरीबारी गांव में पत्नी किरण देवी ने अपने आशिक विकेश कुमार संग मिलकर पति ध्रुप प्रसाद की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या का कारण अवैध संबंध सामने आया है।

---विज्ञापन---

गोपालगंज में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये घटना बरौली थाने के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव की है। मृतक का नाम ध्रुप प्रसाद है, जाे रामू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र था। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार के रूप में हुई है।

पत्नी को पकड़ा तो रची खतरनाक साजिश

एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई। मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद विकेश और अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की प्लानिंग बनायी।

---विज्ञापन---

सोते वक्त काट दिया गला

शनिवार की रात के करीब 11 बजे के आसपास कमरे में ध्रुप प्रसाद सो रहे थे, इस दौरान उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने आशिक के साथ मिलकर तलवार से गले पर कई बार हमला किया। जिससे मौके पर ही ध्रुप प्रसाद की मौत हो गयी। घटना की सूचना मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दी। पुलिस ने किरण देवी को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया और महिला के आशिक को उसकी बहन के घर सीवान के नबीगंज से गिरफ्तार किया गया।

दोनों पहुंचे जेल

दोनों की गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि तीन साल से आशिक के साथ अवैध संबंध में थी, जिसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गयी थी। महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए आशिक के साथ मिलकर घातक कदम उठाया था। वहीं, इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2025 10:26 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola