Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ऑफिसर कॉलोनी के पास चाकू से गोदकर युवक का काम तमाम किया गया था। पुलिस ने 24 साल के सावन की हत्या के मामले में उसके नाबालिग दोस्त को अरेस्ट किया है। नाबालिग सावन कुमार का जिगरी दोस्त था। हत्या के पीछे 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट को लेकर विवाद सामने आया है। कहासुनी के बाद मामला यहां तक बढ़ गया कि आरोपी ने जिगरी दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। सावन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के वक्त दोनों जिगरी दोस्त शराब पी रहे थे।
वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने हजियापुर के पास नेशनल हाईवे 27 को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे। एक फुटेज में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
पुलिस ने खून से सने कपड़े किए बरामद
जांच के दौरान पता लगा कि सावन की हत्या उसके ही नाबालिग जिगरी दोस्त ने की है। जिसके बाद दोस्त को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने जान ले ली। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। हत्याकांड में कोई और तो शामिल नहीं है, इसकी भी जांच हो रही है।
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
8 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
11 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines