गोपालगंज के थावे थाना के अमैठी खुर्द गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 1.08 करोड़ से अधिक राशि जब्त किया है. मौके से दर्जनों की संख्या में बैंक पासबुक जब्त किया गया है. जिसमें सर्वाधिक कर्नाटक के एक ही समुदाय के लोगों के नाम से होने पर पुलिस के होश उड़ गए है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गयी है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के बाद दूसरे दिन पुलिस ने घर को खंगाला तो 390 ग्राम सोना जिसका 44.88 लाख कीमत व एक किलों 750 ग्राम चांदी जिसका कीमत 2.84 लाख का मिला है.
पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया है कि पुलिस हवाला, साइबर व चुनाव में राशि को बांटने की संभावनाओं को खंगाल रही है. अभी पूछताछ चल रही है. जानकार सूत्रों ने बताया कि बीति रात 1:30 बजे पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित को मुखबीरों ने अमैठी खुर्द के संतोष कुशवाहा के घर में करोड़ों रुपये होने की सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद थावे के सीओ रूपम शर्मा, थानेदार बरूण कुमार झा, मांझा व बरौली के सीओ व थानेदार के साथ छापेमारी किया गया. एक बक्शा में 1.08 करोड़ 39 हजार तीन सौ रुपये की राशि मिला. कई मोबाइल व लगभग 40 बैंक पासबुक मिले है. उसके बाद संतोष कुशवाहा, उसके पुत्र अभिषेक कुमार समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बैंक एकाउंट से मिला करोड़ों का ट्रांजेक्शन
अमैठी खुर्द में 1.08 करोड़ राशि जब्त होने के बाद पुलिस का बढ़ा जांच का दायरा, केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जा सकता है केस- 14 घंटे की अलग- अलग पूछताछ में मिले चौकान्ने वाले तथ्य, कई एजेंसियां जांच में जुटी
फोटो नं 25- छापेमारी कर निकलते पुलिस कप्तान
थावे थाने के अमैठी खुर्द गांव में पुलिस की छापेमारी में जब्त 1.08 करोड़ 39 हजार तीन सौ रुपये की जांच में खुलासे काफी चौकान्ने वाले हुए है. जबकि दूसरे दिन दोबारा छापेमारी में 340 ग्राम सोना जिसका कीमत लगभग 44 .88 लाख व एक किलो 750 ग्राम का कीमत 2.88 लाख रूपये की जब्त किया गया है. पुलिस की कार्रवाई पूरे दिन चलती रही. संतोष कुशवाहा के घर से बरामद बैंक एकाउंट से करोड़ों की राशि का ट्रांसफर हो चुके है. पिछले वर्ष उनके बैंक एकाउंट को बैंक के द्वारा ट्रांजेक्शन को संदिग्ध पाते हुए प्रिज भी किया था. करोड़ों की लेनदेन सामने आने के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम थावे पहुंच चुकी है. वैसे एटीएस व एनआइए को भी जानकारी दी गयी है. केंद्रीय एजेंसियों के हवाले केस को करने की तैयारी पुलिस कर रही है. पुलिस ने संतोष कुशवाहा के पुत्र संतोष कुशवाहा से 14 घंटे तक पूछताछ की है. अलग- अलग एजेंसियों के द्वारा पूछताछ करने से बड़ा नेटवर्क खुलकर सामने आया है. संतोष कुशवाहा का बेटा अभिषेक कुमार की भूमिका की गहन जांच की जा रही है. उधर, ग्रामीणों की माने तो पुलिस ने उसकी मां व बहन से भी पूछताछ किया है. पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. विदेशी कनेक्शन सामने आने से साथ ही कई लोगों के नेटवर्क में शामिल होने की इनपुट मिले है. जब्त मोबाइल की जांच से कई लोगों के नाम सामने आ चुके है.
दादी के श्राद्धकर्म में शामिल होने आयी थी बहन
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक कुमार की दादी के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में अभिषेक की बहन अपने परिवार के साथ आयी थी. इस बीच पुलिस की कार्रवाई में उसको भी हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. इस घटना से ग्रामीण हैरत में है. उधर, पिता किसान है जबकि अभिषेक खुद को यूपी से ग्रेजुवेशन करने की बात लोगों को बता था.उसके द्वारा ऐसा कुछ कार्य किया जाता होगा लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है.
आयकर विभाग की टीम ने किया सघन पूछताछ
थावे जब्त रुपये की जांच आयकर विभाग सीवान के अजीत कुमार पांडेय ने जब्त रुपये की विधिवत जांच पड़ताल किया. साक्ष्य जुटाने में लगी रही आयकर विभाग लगी रही. पुलिस के द्वारा अरेस्ट लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
पटना के आर्थिक अपराध इकाई ने पहुंचकर की जांच
थावे स्थानीय थाने के अमैठी खुर्द गांव के संतोष कुशवाहा के घर तलाशी के दौरान जब्त एक करोड़ आठ लाख 39 हजार तीन सौ रुपये की जांच पड़ताल करने शनिवार को पटना आर्थिक अपराध इकाई थावे थाने में पहुंचकर हर एंगल से जांच किया. पुलिस द्धारा हिरासत में लिए गए साइबर फ्राॅड के आरोपी से आर्थिक अपराध इकाई के पदाधिकारी पंकज कुमार इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने पूछताछ के साथ मोबाइल से भी विधिवत जांच पड़ताल कई घंटों तक चला. आर्थिक अपराध इकाई के पदाधिकारियों के द्वारा चले साइबर फ्रॉड के आरोपी से चार से पांच घंटे तक चले पूछताछ में कई अहम जानकारी जुटाई गई.
इंटरनेशल कनेक्शन की हो रही जांच: एसपी
पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने बताया कि एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त होने के बाद उसकी प्रथम द्रष्टया जांच में इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है. इस संबंध में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दिया गया है. जांच का बड़ा दायरा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- ‘बिहार में तीसरे स्थान पर रहेगा महागठबंधन’, क्या कहता है रणनीतिकार प्रशांत किशोर का गणित?
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines