हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseGopal Khemka Murder Case: कौन है अशोक साह? 10 लाख रुपये की सुपारी से है कनेक्शन

आरोपी अशोक साह और मृतक गोपाल खेमका की फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार के पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड का असली मास्टरमांइड अशोक साह है। पुलिस का दावा है कि अशोक ने ही 10 लाख रुपये की सुपारी देकर गोपाल खेमका की हत्या करवाई है। पुलिस ने अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अशोक साह भी पटना का बड़ा कारोबारी है। इस हत्याकांड के बाद अशोक चर्चा में आ गया। आइए आपको बताते हैं अशोक साह कौन है?

जानिए कौन है अशोक साह?

पटना पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में अशोक साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि अशोक साव रियल एस्टेट कारोबारी है। पटना के बड़े बिल्डरों में अशोक का नाम है। बताया जाता है कि इसी कारोबार को लेकर अशोक का गोपाल खेमका से विवाद चल रहा था। बांकीपुर क्लब चुनाव और कई जगहों पर दोनों के बीच तकरार हो चुकी थी। एक बार कहासुनी के अशोक साह ने गोपाल खेमका पर गार्ड की बंदूक भी तान दी थी। मामला ज्यादा बढ़ने पर वहां मौजूद क्लब के सदस्यों ने बीच-बचाव कर गोपाल खेमका को बचाया था। पुलिस का दावा है कि इसी के चलते अशोक साव गोपाल से रंजिश रखने का लगा।

गोपाल खेमका की दी सुपारी

सूत्रों के मुताबिक, अशोक ने रंजिश के चलते गोपाल खेमका की 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके लिए उसने प्रोफेशन शूटर हायर किए थे। अशोक ने शूटर से कहा था कि किसी भी हालत में गोपाल बचना नहीं चाहिए। अशोक ने ही शूटरों से पहले गोपाल खेमका की रेकी करवाई और इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर पहुंचा था अशोक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड के बाद अशोक साव भी और कारोबारियों के तरह घटनास्थल पर पहुंचा था। उसने बांकीपुर क्लब से जुड़े अन्य कारोबारियों से भी इस हत्या को लेकर बात भी की थी। इस बीच कुछ कारोबारियों को अशोक साह पर शक भी हुआ, लेकिन जान की डर से कोई मुंह नहीं खोल पाया। जब पुलिस ने अशोक साव को पकड़ा तो कारोबारियों में हिम्मत आई और उन्होंने पूर्व में आरोपी और गोपाल के बीच हुए विवाद के बारे में बताया।

विकास के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पटना पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में एक आरोपी विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस का दावा है कि गोपाल खेमका हत्याकांड को विकास ने अंजाम दिया है। जबकि विकास के परिजनों ने उसे निर्दोष बताया है। परिजनों का कहना है कि विकास चेन्नई में नौकरी करता था। उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने बेगुनाह को जानबूझकर मारा है। इस घटना के बाद विकास के घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola