बिहार सरकार ने सरकारी शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए हैं. अब राज्य के शिक्षकों को 50 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा, जिसके लिए उन्हें अपनी जेब से एक भी रुपया प्रीमियम नहीं देना होगा. इसके अलावा, 75 हजार नियोजित शिक्षकों का प्रशासनिक नियंत्रण पंचायती राज विभाग से हटाकर सीधे शिक्षा विभाग को सौंपा जा रहा है. शिक्षकों के तबादले, प्रमोशन, विदेशों में ट्रेनिंग और नई भर्तियों को लेकर सरकार की ओर से दी गई पूरी जानकारी को आइए सवाल-जवाब में समझते हैं.
शिक्षकों का 50 लाख रुपये का फ्री बीमा कैसे मिलेगा?
शिक्षा विभाग और बैंकों के बीच बातचीत चल रही है. विभागीय राशि बैंकों में जमा रहने के आधार पर बैंक बिना किसी प्रीमियम के शिक्षकों को 50 लाख रुपये का फ्री इंश्योरेंस देने पर सहमत हो रहे हैं.
75 हजार नियोजित शिक्षकों का नियंत्रण बदलने से क्या फायदा होगा?
बेगूसराय के सिंघौल में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी. शिक्षकों के शिक्षा विभाग के अधीन आते ही उनके लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन शुरू हो जाएंगे और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
शिक्षकों को विदेश यात्रा के लिए कैसे चुना जाएगा?
बिहार के हर जिले से 2 शिक्षकों, जिसमें आधी महिला और आधे पुरुष शिक्षक होंगे, को चुना जाएगा. पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए चुने गए ये शिक्षक जापान, अमेरिका, चीन और न्यूजीलैंड जैसे देशों में जाकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करेंगे.
Librarians की बहाली पर क्या अपडेट है?
राज्य में पूरे 19 साल बाद पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली होने जा रही है. इसके लिए सक्षमता परीक्षा से आवेदन लिए जा रहे हैं. ट्रांसफर पोर्टल पर पुस्तकालय अध्यक्षों, प्रधान शिक्षकों और मॉडल स्कूल शिक्षकों के लिए स्पष्ट विकल्प दिए जाएंगे.
BPSC TRE-4 में अब तक कितने आवेदन आए हैं?
बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) में कुल 33,320 पदों के लिए अब तक 4.10 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं और यह आंकड़ा 6 लाख के पार जाने का अनुमान है. बीपीएससी को अब 20 हजार की जगह 34 हजार पदों की अधियाचना भेजी गई है. सीटेट (CTET) अपीयरिंग अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग पर सचिव स्तर पर बातचीत जारी है.
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भर्ती
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने आवासीय विद्यालयों में संविदा आधार पर 300 पदों (प्रधानाध्यापक- 8, उच्च माध्यमिक शिक्षक- 185, माध्यमिक शिक्षक- 107) पर सेवानिवृत्त और प्रशिक्षित शिक्षकों से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है और शुरुआती नियोजन 2 वर्षों के लिए होगा.
स्कूलों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे प्राइवेट गार्ड
स्कूलों में बेहतर सुरक्षा माहौल बनाने के लिए अब प्राइवेट एजेंसियों के जरिए गार्ड्स की तैनाती की जाएगी और नियमित सफाई की व्यवस्था होगी. सरकार का यह फैसला प्रशासनिक सुधार लाने और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने की एक बड़ी कोशिश है.
संबंधित खबरें
जीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
20 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines