हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खुशखबरी! बिहार पुलिस में 19838 सिपाहियों की होगी भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहा आवेदन

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.govt.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से पूरा किया जा रहा है। सूबे के पुलिस महकमे में अब 19 हजार 838 सिपाही की भर्ती होने जा रही है। इसकी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। इसके साथ ही बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

महिला उम्मीदवारों के लिए 6 हजार 717 पद आरक्षित

सिपाही के 19 हजार 838 पदों में से महिला उम्मीदवारों के लिए 6 हजार 717 पद खासतौर से आरक्षित किए गए हैं। इस सिपाही भर्ती में 50 फीसदी पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए भी आरक्षित किए गए हैं।

इस तरह कर सकते आवेदन

सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.govt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इसकी तमाम प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

इस श्रेणी के इतने उम्मीदवारों के लिए सीटें हैं आरक्षित

सिपाही बहाली के लिए 19 हजार 838 पद की भर्ती प्रक्रिया में गैर-आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7 हजार 935 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1983, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) (53 ट्रांसजेंडर सहित) के लिए 2381 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं (बीसीडब्ल्यू) के लिए 595 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के लिए आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था के तहत 397 पद चिन्हित किए गए हैं।

बिहार सिपाही भर्ती के लिए योग्यता

सिपाही भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा बिहार सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी सर्टिफिकेट या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) सर्टिफिकेट या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होनी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola