Bihar News: अजब प्रेम की गजब कहानियां तो आपने कई सुनी होंगी, लेकिन बिहार से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे गांव वालों को परेशान कर रखा था। इतना ही नहीं, जब मामला खुला तो गांववालों के भी होश उड़ गए। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए पूरे गांव की बिजली सप्लाई काट देती थी। इसके बाद लोग उमसभरी गर्मी में बिलबिला उठते थे।
प्रेमी से मिलने के लिए अपनाया ये रास्ता
ये कहानी बिहार के बेतिया जिले में एक गांव की है। यहां रहने वाली एक युवती का दूसरे गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के अंधेरे में प्रेमी युगल की मुलाकातें होती थी, लेकिन इन मुलाकातों के लिए प्रेमिका ने जो रास्ता अपनाया, वो ही उसके लिए बवाल बन गया।
रोजाना बिजली कटौती पर ठनका गांववालों का माथा
कुछ दिनों से लगातार गांव की बिजली कट रही थी। इस समय उमस भरी भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली कटौती के कारण गांववाले व्याकुल हो उठे। रोज-रोज होने वाली बिजली कटौती से परेशान गांव के कुछ युवाओं ने इसकी वजह खोजने की सोची। बताया गया है कि हाल ही में युवती ने फिर से अपने प्रेमी से मिलने का प्लान बनाया।
बगीचे में पकड़े प्रेमी-प्रेमिका, फिर हुआ ये
प्लान के तहत प्रेमिका ने गांव की बिजली काट दी। तभी उसका प्रेमी भी पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के युवकों ने दोनों को एक बगीचे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर धुनाई लगाई। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों की थाने में शादी करा दी।
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
12 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines