Giriraj Singh On Tahawwur Rana (जीवेश तरुण): बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपनी तीखी बयानबाजी से हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय ही आतंकवादी घटना घटी थी। तहव्वुर राणा हो या तापसु राणा हो उसी समय में सभी आतंकवादी घटनाएं घटी थीं। कांग्रेस के समय में हुए 26/11 हमले पर नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाया और अमेरिका में रह रहे आतंकवादी को भारत लाने का काम किया। उसके भारत आने और पूछताछ के बाद देश में हुए कई आतंकवादी घटनाओं से पर्दा उठेगा। आइए जानते हैं पूरा मामला…
पाकिस्तान की खुलेगी पोल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि तहव्वुर राणा के भारत आने के बाद पाकिस्तान की गुंडागर्दी और पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के गिरोह का पर्दाफाश होगा। मंत्री ने कहा कि यह घटना 2008 में घटी थी, अब मोदी सरकार का संकल्प है- चाहे देश के अंदर उग्रवादी हो चाहे आतंकवादी हो इसकी समाप्ती होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हर राज्य में लगातार आतंकवादी घटना घटती थी।
यह भी पढ़ें: बॉडी में गोली प्लांट कर महिला का शातिर खेल, बरेली पुलिस ने ऐसे किया फेल
मोदी अब आतंकवाद पर नकेल कस रहे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से मोदी आए हैं आतंकवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगी। उन्होंने कहा कि आई’एम जस्ट नहीं जानते हम कार्रवाई करते हैं। नरेंद्र मोदी जो कार्रवाई करते हैं वो देश के लिए करते हैं। देश में अमन चैन के लिए नरेंद्र मोदी लगातार काम करते रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी को चाहने वाले लोग बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। मोदी अब आतंकवाद पर नकेल कस रहे हैं।
ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एचडी गठबंधन के लोगों को शर्म से डूब जाना चाहिए। क्योंकि जो कांड 2008 में हुआ था और उस हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अमेरिका में जाकर आराम से रह रहा था उसे अब मोदी सरकार भारत खींच लाई है। मंत्री ने कहा कि हम लोग जश्न नहीं मानते हैं, हम आतंकवादियों से हिसाब लेते हैं। हम देश के अंदर भी आतंक और उग्रवादियों को समाप्ति कर रहे हैं और उस दिन जश्न मनाएंगे जब कांग्रेस का खात्मा होगा। इस दौरान एक बार फिर वक्फ बोर्ड बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समर्थन देते हुए बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारी बुआ के पास बहुत पैसा, फ्लैट और 50 लाख…’, मायावती की भतीजी से डिमांड
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines