हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गिरिराज सिंह के बेबाक बोल, कहा- लालू, नीतिश और तेजस्वी वोट के लिए बिहार को बनाना चाहते इस्लामिक स्टेट

Giriraj Singh Statement Viral: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली। हिन्दू मंदिर में गौमांस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन
Minister Giriraj Singh

जीवेश तरुण, औरंगाबाद

Giriraj Singh Statement Over Bihar Beef Controversy: बिहार में औरंगाबाद के हसपुरा में मुसलमानों द्वारा हिन्दू मंदिरों पर गौमांस टांगने का विवाद गहराता जा रहा है। विवाद में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि बिहार के तीनों दिग्गज नेताओं की जुबान इस मुद्दे पर  खामोश क्यों है? यह लोग वोट के लिए बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही हैं। औरंगाबाद में तो खासकर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन लालू, नीतीश और तेजस्वी एक दूसरे की चोंच में सोच गिराने में लगे रहते हैं, क्योंकि इनकी नजर मुसलमानों के वोट बैंक पर है।

 


INDIA गठबंधन के सरंक्षण में हो रहा सब कुछ

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने कहा कि इन तीनों की जुबान ऐसे मुद्दे पर नहीं खुलेगी, बाकी चाहे जहां मर्जी इनसे बुलवा लो। यह क्यों इन मामलों पर कार्रवाई करेंगे। हां, अगर कोई हिन्दू मस्जिद पर सूअर रख देता, तब इन तीनों का असली चेहरा देखते। इसलिए यह लोग INDIA गठबंधन के सदस्य हैं और यह तीनों बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने पर तुले हैं। ऐसे ही नेताओं के कारण देश के कई राज्यों और शहरों में मुस्लिम समुदाय का दबदबा बढ़ता जा रहा है। इसे INDIA गठबंधन सरंक्षण दे रहा है। बिहार सरकार ऐसे मामलों पर कार्रवाई करे, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।

यह भी पढ़ें: DMK सांसद दयानिधि मारन की शर्मनाक टिप्पणी, बोले यूपी-बिहार के लोग तमिलनाडु में टाॅयलेट साफ करते हैं

विज्ञापन

6 महीने में हो चुकी 3 घटनाएं

गत 2 नवंबर को औरंगाबाद जिले में हसपुरा ब्लॉक के तहत आने वाले एक इलाके में बने हनुमान मंदिर में गौमांस फेंका गया था। यह देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से दंगे भड़कने नहीं दिए, क्योंकि जुलाई से नवंबर तक यह तीसरी घटना था। इससे पहले 23 जुलाई को भी मंदिर में गौमांस फेंका गया था। एक जुलाई की रात को भी हसपुरा में 2, अमझर शरीफ में एक मंदिर और एक दुकान के शटर पर गौमांस फेंका गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया, लेकिन इसका मास्टरमाइंड कौन था? यह राज अभी तक उजागर नहीं हुआ है। इसी मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी नीतीश सरकार को घेरे हुए हैं और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘राम मंदिर ट्रस्ट किसी पार्टी का नहीं’; प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने पर छलका Digvijaya Singh का दर्द

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola