बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा; छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर फटा, 50 लोग घायल

gas cylinder explosion

Gas Cylinder Explosion: बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है। छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लोग घायल हैं। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आग उस समय लगी जब लोग छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के ओल्ड जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो की गली में एक दो मंजिला इमारत में एक परिवार छठ पूजा के लिए प्रसाद बना रहा था। यह इमारत शहर की सबसे संकरी गलियों में से एक है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद इमारत में आग लग गई।

विज्ञापन

पीड़ित अनिल ने बताया कि परिवार छठ पूजा की तैयारी कर रहा था। मेरी पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान दुकान में सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। मेरे परिवार के लोग घायल हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ