Motihari Kunal Singh gets Life Imprisonment: (अरविंद कुमार, बिहार) पूर्वी चंपारण ज़िले के कुख्यात शूटर कुणाल सिंह को मोतीहारी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मोतीहारी पुलिस ने कुणाल सिंह के घर से AK-47 समेत कई हथियार बरामद किए थे। इस मामले में दोषी करार देते हुए मोतीहारी कोर्ट ने कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने कुणाल पर 42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
11 लोगों ने दी गवाही
जानकारी के अनुसार मोतीहारी अपर लोक अभियोजक सुभाष चंद यादव ने 11 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन पक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही बचाव पक्ष के वकील कन्हैया प्रसाद सिंह ने भी अपना पक्ष रखा। इसी क्रम में 7 मई को कुख्यात कुणाल सिंह को न्यायालय ने दोषी करार दिया और 8 मई यानी बुधवार को फैसला सुनाया गया।
पुलिस के चंगुल से हुआ था फरार
बता दें कि कुणाल सिंह को 2017 में मोतीहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद वो जमानत पर न्यायालय से बाहर निकला और फरार हो गया। कुणाल को पकड़ने के लिए मोतीहारी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस और कुणाल सिंह गैंग में मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान दो बदमाशों के अलावा 1 भैंस को भी गोली लग गई। अंधेरे का फायदा उठाकर कुणाल सिंह मौके से फरार हो गया।
17 मामले दर्ज
गौरतलब है कि कुणाल सिंह पर पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी, उतापाद और जानलेवा हमला करने जैसे कुल 17 मामले दर्ज हैं। कुणाल ने हरपुर नाग के मुखिया पति बीरेंद्र ठाकुर की हत्या की थी। इसके अलावा उसने कैमब्रिज स्कूल में दिनदहाड़े AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग की। यही नहीं बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान कुणाल ने कुख्यात बब्लू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तमाम आरोपों के बाद पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में कुणाल की दहशत छा गई।
घर से मिली AK-47
मोतीहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुणाल अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने तगड़ी छापेमारी करके कुणाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान कुणाल के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। छापेमारी के दौरान कुणाल सिंह के घर में कंबल से ढकी AK-47 रायफल में 25 राउंड गोली के साथ मैगजीन और 9 MM के लोडेड विदेशी पिस्टल, 9 MM के दो मैगजीन के साथ 20 राउंड जिंदा कारतूस और भारी संख्या में वाकी टाकी बरामद किए गए थे। कुणाल सिंह के घर से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली है।
कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास
मोतीहारी कोर्ट ने कुख्यात कुणाल सिंह को आधा दर्जन आपराधिक व आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। कुणाल सिंह को AK -47 बरमादगी समेत कई मामलों में सजा हुई है। कुल मिलाकर कुणाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद कुणाल को जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
8 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines