Gaighat Election Result 2025: वर्तमान विधायक को हराकर जीत गईं कोमल सिंह, JDU को मिली गायघाट की सीट

Gaighat Election Result 2025: गायघाट में पिछले 2 सालों में राजद को जीत मिली है. लेकिन इस साल JDU की कोमल सिंह ने इस सीट से जीत का परचम लहराया है.

Komal Singh

कोमल सिंह ने हासिल की जीत.

विज्ञापन

Gaighat Election Result 2025: बिहार की गायघाट विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को मतदन संपन्न हो चुका है और आज चुनाव का परिणाम घोषित हो रहा है. गायघाट बिहार की प्रतिष्ठित सीटों में से एक है जो मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है. साल 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के अधीन गई थी. साल 2025 के विधानसभा चुनावों में गायघाट से मुख्य प्रतियाशियों में राजद के निरंजन रॉय, जेएसपी के अशोक कुमार सिंह और जेडीयू की कोमल सिंह चुनावी मैदान में थीं जहां कोमल सिह ने जीत अपने नाम कर ली है.

गायघाट विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) में गायघाट विधानसभा क्षेत्र से मुख्य प्रत्याशियों में जेडीयू की कोमल सिंह, राजद के निरंजन रॉय (Niranjan Roy) और जनसुराज के अशोक कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. निरंजन रॉय गायघाट में राजद के वर्तमान विधायक हैं. निरंजन रॉय ने साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में 7,566 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. आखिर में जीत कोमल सिंह ने अपने नाम की. जेडीयू की कोमल सिंह के हिस्से 107845 वोट आए. दूसरे स्थान पर आरजेडी के निरंजन रॉय रहे जिनके हिस्से 84366 वोट रहे और तीसरे स्थान पर 10718 वोटों के साथ जनसुराज पार्टी के अशोक कुमार सिंह थे.

विज्ञापन

गायघाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

गायघाट विधानसभा चुनाव 2020 में राजद के निरंजन रॉय ने जीत का परचम लहराया था. निरंजन रॉय के हिस्से कुल 59,778 वोट आए थे. दूसरे स्थान पर जेडीयू के महेश्वर यादव थे जिन्हें 52,212 वोट मिले थे. तीसरा स्थान कोमल सिंह का रहा था जो एलजेपी से चुनाव लड़ रही थीं और 36,851 वोट हासिल कर सकी थीं.

विज्ञापन
प्रत्याशी वोट्सनतीजे
निरंजन रॉय59,778RJD
महेश्वर पीडी यादव52,212JD(U)
कोमल सिंह36,851LJP

गायघाट विधासभा चुनाव परिणाम 2015

साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में गायघाट विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के महेश्वर प्रसाद यादव ने 67,313 वोट के साथ जीत हासिल की थी. दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की वीणा देवी थीं जिन्हें कुल 63,812 वोट मिले थे और तीसरा स्थान इंडिपेंडेंट (IND) के अशोक कुमार सिंह का रहा जिनके हिस्से 7,826 वोट आए थे.

विज्ञापन
प्रत्याशीवोट्सनतीजे
महेश्वर प्रसाद यादव67,313JD(U)
वीणा देवी63,812BJP
अशोक कुमार सिंह7,826IND

गायघाट विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण

मुजफ्फरपुर जिले में पड़ने वाली गायघाट विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है. साल 2010 में यहां भाजपा की सरकार थी जिसके बाद राजद के महेश्वर प्रसाद यादव ने विधायक वीणा देवी को हराकर यह सीट राजद के नाम की थी. साल 2020 में राजद से निरंजन यादव को टिकट मिला था जिन्होंने गायघाट पर राजद का कब्जा कायम रखा. इस साल 2025 में गायघाट की कुर्सी के लिए पुराने विजेताओं के साथ ही नए खिलाड़ी भी मैदान में उतर आए हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Gaighat Election Results 2025 LIVE Update

जेडीयू की कोमल सिंह के हिस्से 107845 वोट आए. दूसरे स्थान पर आरजेडी के निरंजन रॉय रहे जिनके हिस्से 84366 वोट रहे और तीसरे स्थान पर 10718 वोटों के साथ जनसुराज पार्टी के अशोक कुमार सिंह थे.

Gaighat Election Results 2025 LIVE Update

कोमल सिंह 18094 वोटों से आगे. राष्ट्रीय जनता दल के निरंजन रॉय को छोड़ा पीछे.

Gaighat Election Results 2025 LIVE Update

जनता दल युनाइटेड की कोमल सिंह 32605 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर 20794 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के निरंजन रॉय हैं.

Gaighat Election Results 2025 LIVE Update

14,953 वोट के साथ सबसे आगे हैं जनता दल युनाइटेड की कोमल सिंह. राष्ट्रीय जनता दल और जनसुराज पार्टी को छोड़ा पीछे.

Gaighat Election Results 2025 LIVE Update

गायघाट से जनता दल युनाइटेड की कोमल सिंह को बढ़त, 4023 वोटों से आगे. दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं राष्ट्रीय जनता दल के निरंजन रॉय और जनसुराज पार्टी के अशोक कुमार सिंह.

Gaighat Election Results 2025 LIVE

शुरुआती रुझानों में गायघाट से जेडीयू की कोमल सिंह आगे.

Gaighat Election Results 2025 LIVE

गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू की कोमल सिंह, राजद के निरंजन रॉय और जनसुराज के अशोक कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Gaighat Election Results 2025 LIVE

गायघाट में शुरू हुई वोटों की गिनती.

Gaighat Election Results 2025

2020 में राजद के निरंजन रॉय ने गायघाट में जीत का परचम लहराया था.

Gaighat Election Results 2025

गायघाट से इस साल मुख्य प्रतियाशियों में राजद के निरंजन रॉय, जेएसपी के अशोक कुमार सिंह और जेडीयू की कोमल सिंह चुनावी मैदान में हैं.

Gaighat Election Result 2025 LIVE Updates

साल 2020 के विधानसभा चुनावों में गायघाट की सीट राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ