Gaya: तपोवन महोत्सव में पूर्व सीएम ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, जानें पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को लेकर चला बड़ा दांव।
Edited By Rakesh Choudhary

कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को लेकर चला बड़ा दांव।
Gaya: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसा हैं। मांझी गया (Gaya) में तपोवन महोत्सव (Tapovan Mahotsav) में शरीक हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि तपोवन को पर्यटन हब (Tourism Hub) के रूप में विकसित करना चाहिए था। लेकिन यहां विकास न होना, यहां के लोगों के लिए अन्याय की बात है। उन्होंने कहा कि यह जगह काफी पवित्र हैं।
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जब मै मुख्यमंत्री था तो मैने इन स्थानों को विकसित करने के लिए सोचा था। लेकिन बहुत कम समय मिला। अगर कुछ दिन हमें और मौका मिलता तो इस क्षेत्र का बहुत विकास होता। हम इसे पर्यटक का राजधानी बना देते और हजारों पर्यटक यहां पर आते। उन्होंने कहा कि यह जगह राजगीर से कम नहीं होती, लेकिन यहां विकास ना होना, इस इलाके के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। पूर्व सीएम के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि बिहार में सियासी हलचल तेज होगी।
आपको बता दे कि तपोवन कुंड हैं। यहां साल भर गर्म पानी निकलता है। यहां दूर-दूर से लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं। गौरतलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में तपोवन महोत्सव मनाया जाता है। इसी तहत तपोवन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, गया जिला प्रभारी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक ज्योति मांझी, डीएम-एसएसपी सहित सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग शामिल हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: