बीजेपी के पूर्व विधायक और बेटे को मारी गोली, शराब माफिया ने करवाया जानलेवा हमला

Former BJP MLA Lalan Kunwar Attack Begusarai: बिहार के बेगूसराय में बीजेपी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है।

Firing

जीवेश तरुण, बेगूसराय

विज्ञापन

Former BJP MLA Lalan Kunwar Attack Begusarai: बिहार के बेगूसराय में BJP के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे अनुराग प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर फायरिंग की गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव की है। सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के पीछे हाल ही में जेल से निकला शराब माफिया सौरभ कुमार का हाथ है। उसने पहले पूर्व विधायक के बेटे और मुखिया अनुराग प्रताप को धमकी दी। फिर जब पिता-पुत्र उसके यहां बात करने गए तो जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि इस घटना में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन

चार दिन पहले ही जेल से निकला सौरभ 

बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार शराब मामले में चार दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। शनिवार को सुबह उसने अनुराग प्रताप को फोन किया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर कहा कि तुम लोगों ने ही पुलिस से उसकी शराब पकड़वाई है। तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।

विज्ञापन

पिता-पुत्र पर की फायरिंग 

इस फोन कॉल के बाद मुखिया अनुराग प्रताप बाइक से सौरभ कुमार के यहां पहुंच गए। अनुराग को यहां सौरभ की मां मिलीं, जिनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। तभी अनुराग के पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर भी शराब माफिया के घर पहुंच गए। मुखिया का आरोप है कि जब वे सौरभ की मां से बात कर रहे थे, तभी शराब माफिया पहुंचा और हथियार से फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी थे।

विज्ञापन

बॉडीगार्ड ने दी चेतावनी तो भागे बदमाश

जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने टार्गेट करके फायरिंग की। तभी पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने पिस्तौल तानकर चेतावनी दी, जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस और डीएसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ