Bihar के पूर्व मंत्री का PM मोदी पर बड़ा बयान, कहा- वे देश के किसानों को बांटने का काम कर रहे

Former Bihar Agriculture Minister Target on PM Modi: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी देश के किसानों को बांटने का काम कर रहे हैं।

image - 2023-11-23T144948.610
विज्ञापन

सौरव कुमार

Former Bihar Agriculture Minister Target on PM Modi: ‘पीएम मोदी देश के किसानों को बांटने का काम कर रहे हैं, क्या बिहार आज यूपी जैसे राज्यों की तरह नहीं हैं…’ ये कहना बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने ये सारी बातें गुरुवार को अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी द्वारा चुनावी राज्यों में चवाल खरीदने पर मिलने वाले बोनस पर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने की भी बात कही है।

विज्ञापन

चुनावी घोषणा पत्र में ‘मोदी की गारंटी’

पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में चुनाव चल रहा है, जिसमें से कई राज्यों के मतदान खत्म हो गए हैं। भाजपा ने लगभग सभी राज्यों के चुनावी घोषणा पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ को साफ शब्दों में लिखा है। साथ ही तेलंगाना, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए जारी किए गए भाजपा के घोषणा पत्र कहा गया है सरकार धान की खरीद पर किसानों को बोनस देंगी। जाहिर है कि इसके इन राज्यों में पैदा होने वाले सारे धान और गेहूं को खरीद लिया जायेगा। लेकिन बिहार का क्या! क्या यूपी जैसे राज्यों में बिहार नहीं हैं। पीएम देश के किसानों को बांटने का काम कर रहे है। पीएम मोदी क्या सिर्फ उसी राज्य के पीएम हैं, जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

राज्य सरकार को करनी चाहिए मांग

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बिहार के विकाश को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार को भी मांग करना चाहिए और जरूरत पड़े तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ दिल्ली में जाकर प्रदर्शन भी करना चाहिए। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पूछना चाहिए कि बोनस उन्हीं राज्यों में क्यों जिन राज्यों में चुनाव है।

विज्ञापन

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा

इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की बहुत जरूरत है। बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष सहायता की जरूरत है। सबसे कमजोर बिहार के लोग है तो यहां के लोगों को लाभ मिलना चाहिए। अगर विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई दिक्कत है तो विषेश सहायता दी जा सकती है।

विज्ञापन

INDIA गठबंधन के दलों से बात

पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि बिहार के मंत्रियों को INDIA गठबंधन के दलों से बात करनी चाहिए। उन्हें INDIA गठबंधन के कांग्रेस से मांग करनी चाहिए की बिहार के किसानों की हालत खराब है, ऐसे में उन्हें लाभ मिलना चाहिए। सुधाकर सिंह ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी साथियों से मैं कहना चाहता हूं की जितना धान है एक-एक पाई धान खरीदना चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ा करके बोनस 3200 रुपए अन्य राज्य की तरह कर देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ