Five innocent girls drowned in the pond during idol immersion:बिहार के नालंदा से बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर तीज के पर्व पर मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच मासूम बच्चियां तलाब में डूब गईं। इस हादसे में दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चियों को किसी तरह बचा लिया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, साथ ही मृतक बहनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, दोनों के शवों को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मौत
दरअसल, यह घटना बिहार के नालंदा के डोमिनिया खंधा की है। यहां पर सोमवार को तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने पूजा की थी, जिसके बाद मंलगवार की सुबह पूजा के बाद छोटी मूर्ति विसर्जन किया जाना था, इन मूर्तियों को लेकर पांच बच्चियां एक साथ डोमिनिया खंधा गई, तलाब में नहाने के दौरान पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हालांकि, इनमें से तीन मौसेरी बहनों को बचा लिया गया, लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के चलते दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में त्योहार पर मातम छा गया।
मृतक बच्चियों के परिजनों की दी जाएगी राहत राशि
इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक मौसेरी बहनों की पहचान जयगोविंद बिंद की 10 साला पुत्री कुमारी और लंबू बिंद की 8 साला पुत्री ज्योति कुमारी के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों के तालाब में डूबने की सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाला गया। मृतक बच्चियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इसके बाद शवों को परिजनों के सौंपा जाएगा। मृतक के परिजनों को आपदा के तहत राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
12 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
19 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
22 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines