हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Hindi News: महिला सिपाहियों ने 70 साल के बुजुर्ग पर बरसाई लाठियां, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Kaimur Police

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्टः कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बता दें कि जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हुई, उनका नाम नवल किशोर पांडे है। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं और पिछले 40 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

कहते हैं मां बाप और गुरु इन तीनों को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। पीटने वाली महिला सिपाहियों ने भी पढ़ाई के दौरान गुरु से ही शिक्षा ली होगी, लेकिन आज वहीं महिला सिपाही एक बुजुर्ग शिक्षक की बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर आई और बुजुर्ग कुछ नहीं करने की गुहार लगा रहे हैं।

साईकिल हटाने में की देरी तो कर दी पिटाई

जानकारी के अनुसार जिस बुजुर्ग की महिला सिपाहियों द्वारा पिटाई की जा रही है, वह बुजुर्ग नवल किशोर पांडे रोज की तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपनी साइकिल से घर जा रहे थे। तभी भभुआ शहर के एकता चौक के पास उनकी साइकिल गिर गई। वहीं भभुआ थाने की तरफ से यातायात के लिए तैनात 2 महिला सिपाही उनके पास आई और कहा कि अपनी साइकिल हटा लीजिए, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति नवल किशोर पांडे को साइकिल हटाने में देरी कर दी। देरी होने से गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी ।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल से अधिक बताई जा रही है और वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं। रोजाना की तरह वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं। कैमूर एसपी ने बताया कि मैंने एसडीपीओ सुनील कुमार को जांच के आदेश दे दिए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें