हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar News : बिहार में मनचलों का खौफ, औरंगाबाद में दिया इस वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Injured Person

गणेश प्रसाद, औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में इन दिनों मनचलों के हौसले बेहद बुलंद है। इन्हें पुलिस का भी खौफ नही है। ये जब चाहते हैं, जहां चाहते हैं, छेड़खानी तथा दुष्कर्म की घटना अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। ऐसा लगता है कि पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है और परिजनों को भी विरोध करना महंगा पड़ रहा है।

छात्राओं पर कसते हैं फब्तियां

हाल फिलहाल की घटनाएं इसकी बानगी है। मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के सिन्हा कॉलेज रोड में अनुग्रह नगर स्थित केशवपुर मुहल्ले की है, जहां शनिवार को 10 की संख्या में आए मनचलों ने एक युवक की इस कारण जमकर पिटाई कर दी, क्योकि वह लड़कियों पर फब्ती कसने का विरोध करता था। सदर अस्पताल में इलाज कराने के दौरान परशुराम ने बताया कि उनके मुहल्ले में कई कोचिंग संस्थान चलते हैं और मनचले वहां आने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसते है। इसका वह लगातार विरोध करता था। मामले में औरंगाबाद नगर थाना के दारोगा जितेंद्र कुमार ने युवक का बयान लिया है। दारोगा जितेंद्र ने कहा कि मनचलों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

मां-बाप को विरोध पड़ा महंगा

मनचलों ने दूसरी वारदात को भी शहर में ही अंजाम दिया है। मामला शहर के अली नगर मुहल्ले का है, जहां रविवार को एक मां-बाप को बेटी पर मनचलों द्वारा फब्ती कसने का विरोध करना महंगा पड़ गया। मनचलों ने दोनो की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वें गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट के दौरान मनचलों ने घर के बच्चों को भी नही बख्शा और उनकी भी पिटाई की। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज करा रहे पिता जहांगीर खां ने बताया कि कुछ लड़के उनके घर के बाहर खेलने के लिए पहुंचे। ये लड़के मेरी बेटी के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे थे, इसके बाद मैं छत से नीचे उतरा और बेटी के बारे में गलत बोलने वाले युवकों को डांट-फटकार लगाई।

विज्ञापन

पुलिस है अभी तक बेखबर

इसके कुछ देर बाद एक मनचला अपनी मां व कुछ दोस्तों के साथ घर पर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने पास में पड़ा डंडा उठाकर मेरे सिर पर दे मारा, जिससे मेरा सर फट गया। युवक की मां व उसके साथियों ने मेरी पत्नी व बच्चों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी फरार हो गये। इस मामले में पूछे जाने पर औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष एसबी शरण ने कहा कि मुझे फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola