हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fatuha Election Result 2025: फतुहा पर RJD के डॉ. रामानंद यादव को मिली जीत, सिर्फ इतने वोट से हारी रूपा कुमारी

Fatuha Election Result 2025: बिहार की फतुहा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें RJD के डॉ. रामानंद यादव को 90558 वोट से जीत मिली है. वहीं, दूसरी और LJP (R) से चुनावी मैदान में उतरीं रूपा कुमारी 7992 वोटों से हार गई हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Live Updates

16:03 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025 Live Updates: RJD के डॉ. रामानंद यादव के जीतने की पूरी संभावना

24वें राउंड की वोटिंग के बाद आरजेडी (RJD) के डॉ. रामानंद यादव 4134 वोटों से आगे चल रहे हैं.

15:12 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025 Live Updates: RJD के डॉ. रामानंद यादव को मिल रही है बढ़त

20वें राउंड की वोटिंग के बाद आरजेडी (RJD) के डॉ. रामानंद यादव 2306 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:26 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025 Live Updates: RJD के डॉ. रामानंद यादव निकले आगे

12वें राउंड की वोटिंग के बाद आरजेडी (RJD) के डॉ. रामानंद यादव 6957 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:41 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025 Live: फतुहा सीट पर रूपा कुमारी को मिल रही है बढ़त

शुरुआती रुझान में फतुहा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रूपा कुमारी को बढ़त मिल रही है.

09:22 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025 Live: डॉ. रामानंद यादव से आगे चल रहे हैं राजु कुमार

शुरुआती रुझान के अनुसार, फतुहा विधानसभा सीट पर आरजेडी के डॉ. रामानंद यादव से जन सुराज पार्टी के राजु कुमार आगे चल रहे हैं.

06:52 (IST) 14 Nov 2025

Fatuha Election Result 2025: 8 बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना

आज बिहार में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस बार फतुहा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने राजु कुमार को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला आरजेडी के डॉ. रामानंद यादव से है.

Fatuha Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बिहार की फतुहा विधानसभा सीट से RJD के डॉ. रामानंद यादव को 90558 वोट से जीत मिली है, जबकि LJP (R) से चुनावी मैदान में उतरीं रूपा कुमारी 7992 वोटों से हार गई हैं.

2025 चुनाव के उम्मीदवार

बता दें कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतुहा विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के राजु कुमार, आरजेडी के डॉ. रामानंद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रूपा कुमारी मैदान में उतरे थे.

ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

2020 के चुनाव में किसने फतह किया था फतुहा?

बिहार में जब भी विधानसभा चुनाव होते हैं, तब पूरे भारत की नजर चुनाव नतीजों पर होती है. प्रदेश की फतुहा विधानसभा सीट पर आरजेडी का दबदबा रहा है, साल 2020 के चुनाव में यहां से राजद के उम्मीदवार रामानंद यादव ने 85769 मतों से जीत दर्ज की थी. उनका वोट शेयर 50 फीसदी से भी अधिक था. जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को यहां से बड़ा झटका मिला. उन्हें 66399 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर आईएनडी के उम्मीदवार राकेश शर्मा रहे, जिन्हें सिर्फ 2819 वोट मिले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kuchaikote Election Result 2025: कुचायकोट में चौथी बार भी क्या JDU हासिल करेगी जीत या होगा खेला? जल्द होगा फैसला

2015 के विधानसभा चुनाव में भी RJD का बोलबाला

साल बदला लेकिन नतीजे वही रहे, क्योंकि 2010 में इस फतुहा सीट पर कब्जा करने वाली राजद ने 2015 में भी जीता का सिलसिला जारी रखा. तब के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार डॉ. राम नंद यादव ने 77210 मतों से जीत का बिगुल बजाया, उनका वोट शेयर 51 प्रतिशत रहा. जबकि भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह को 46808 मतों से संतोष करना पड़ा. डॉ. रामानंद यादव की तुलना में उनके 30402 वोट कम रहे. बीजेपी का वोट शेयर 31 प्रतिशत रहा, जबकि तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी सतीश कुमार रहे, जिन्हें सिर्फ 5854 वोट मिले. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola