Fatuha Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बिहार की फतुहा विधानसभा सीट से RJD के डॉ. रामानंद यादव को 90558 वोट से जीत मिली है, जबकि LJP (R) से चुनावी मैदान में उतरीं रूपा कुमारी 7992 वोटों से हार गई हैं.
2025 चुनाव के उम्मीदवार
बता दें कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतुहा विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के राजु कुमार, आरजेडी के डॉ. रामानंद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रूपा कुमारी मैदान में उतरे थे.
2020 के चुनाव में किसने फतह किया था फतुहा?
बिहार में जब भी विधानसभा चुनाव होते हैं, तब पूरे भारत की नजर चुनाव नतीजों पर होती है. प्रदेश की फतुहा विधानसभा सीट पर आरजेडी का दबदबा रहा है, साल 2020 के चुनाव में यहां से राजद के उम्मीदवार रामानंद यादव ने 85769 मतों से जीत दर्ज की थी. उनका वोट शेयर 50 फीसदी से भी अधिक था. जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को यहां से बड़ा झटका मिला. उन्हें 66399 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर आईएनडी के उम्मीदवार राकेश शर्मा रहे, जिन्हें सिर्फ 2819 वोट मिले.
2015 के विधानसभा चुनाव में भी RJD का बोलबाला
साल बदला लेकिन नतीजे वही रहे, क्योंकि 2010 में इस फतुहा सीट पर कब्जा करने वाली राजद ने 2015 में भी जीता का सिलसिला जारी रखा. तब के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार डॉ. राम नंद यादव ने 77210 मतों से जीत का बिगुल बजाया, उनका वोट शेयर 51 प्रतिशत रहा. जबकि भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह को 46808 मतों से संतोष करना पड़ा. डॉ. रामानंद यादव की तुलना में उनके 30402 वोट कम रहे. बीजेपी का वोट शेयर 31 प्रतिशत रहा, जबकि तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी सतीश कुमार रहे, जिन्हें सिर्फ 5854 वोट मिले.