---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar के गोपालगंज में सामूहिक सुसाइड, एक शख्स अपने 2 बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदा, मौके पर तीनों की मौत

Bihar Gopalganj Family Suicide: घर में बेटी की लाश पड़ी है और पिता ने अपने 2 बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया, जानिए क्यों हुआ ऐसा?

---विज्ञापन---

Bihar Gopalganj Father Committed Suicide With Two Son: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक शख्स ने अपने 2 बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिवार द्वारा इस तरह सामूहिक रूप से आत्महत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। यह दिल दहला देने वाली घटना बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला की है। बरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान रामसूरत महतो, उसके पुत्र सचिन कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीनों के इस तरह सुसाइड करने की वजह भी सामने आ गई है। पुलिस ने सुसाइड का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

---विज्ञापन---

बीमारी बेटी की मौत से परेशान था पूरा परिवार

---विज्ञापन---

मृतकों के परिजनों ने बताया कि रामसूरत चौहान की बेटी सुभावती कुमारी की बीमारी से 2 दिन पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद रामसूरत ने घर में ही उसका शव छोड़ दिया और चला गया। बेटी की बीमारी से पूरा परिवार परेशान था, लेकिन आज अचानक रामसूरत महतो अपने दोनों बेटे के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। गांव के मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के मुताबिक, रामसूरत का परिवार बेटी के लकवा का इलाज कराने में सब कुछ गवां बैठा था, फिर भी वह ठीक नहीं हुई और मौत हो गई तो उसने बेटों के साथ सुसाइड करने का फैसला लिया।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14

लकवाग्रस्त बेटी के इलाज में बिक गया था सब कुछ

---विज्ञापन---

ग्रामीणों के मुताबिक, एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई नहीं बचा है, जो सुसाइड करने की असली वजह बता सके। उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। एक बेटा दिव्यांग था और दूसरा बेटा सूरत में काम रहा था, जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था। वहीं गोपालगंज के प्रभारी DM अभिषेक कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही है। सदर SDPO प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। बता दें कि गुरुवार को भी वाराणसी के एक होटल में आंध्र प्रदेश से आए 4 लोगों ने सुसाइड कर ली थी। आत्महत्या करने वालों में एक महिला और 3 पुरुष हैं, जो घूमने आए थे।

First published on: Dec 08, 2023 01:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola