हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लालू यादव की करीबी पूर्व विधायक से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, मचा हडकंप

बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती को अज्ञात नंबर से कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अमिताभ ओझा/पटना

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और पांच बार विधायक रह चुकीं बीमा भारती को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फिलहाल बीमा भारती पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एकता नगर में रह रही हैं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने फुलवारी शरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बता दें कि बीमा भारती पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती थीं, लेकिन चुनाव के समय उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव में उन्होंने पप्पू यादव के खिलाफ राजद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे आई कॉल और…

अब जब बीमा भारती को रंगदारी की धमकी मिली है, तो फुलवारी शरीफ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीमा भारती ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल उठाते ही सामने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा: “दस लाख की रंगदारी दो, वरना जान से मार देंगे।”

वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही कॉल करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा। इस घटना से भयभीत होकर उन्होंने तुरंत फुलवारी शरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष एस. एम. हैदरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के आधार पर कॉल करने वाले नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस की एक विशेष टीम जांच में जुट गई है और बीमा भारती को सुरक्षा भी प्रदान की गई है। उनके आवास की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

पति और बेटा जेल में बंद

गौरतलब है कि बीमा भारती इन दिनों पारिवारिक संकट से भी गुजर रही हैं। उनके पति अवधेश मंडल और बेटा राजा मंडल दोनों पूर्णिया के व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में जेल में बंद हैं। राजा ने इस वर्ष 7 मार्च को पूर्णिया कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि अवधेश मंडल ने 5 अगस्त 2023 को आत्मसमर्पण किया था। दोनों फिलहाल पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola