बिहार विधानसभा चुनाव में अब चर्चित आईपीएस ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले हैं. पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवा लिया है. वह अररिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
शिवदीप लांडे ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य को आजमाएंगे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए हैं कि जाति धर्म से ऊपर उठकर ऐसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सकें.
शिवदीप की जनता से अपील
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर सोच में बदलाव लाकर मतदान करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी हिंद सेना का रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन निर्वाचन विभाग को दिया था लेकिन सात माह के दौरान रजिस्ट्रेशन पार्टी का नहीं हो पाया. ऐसे में उन्होंने पार्टी को आगे मजबूती से लाने के लिए खुद ही चुनाव मैदान में उतरने का मूड बनाया और अररिया से चुनाव लड़ने का विचार बनाया है.
अपने समर्थकों से शिवदीप लांडे ने कहा है कि अगर उनके समर्थक चुनाव लड़ना चाहते हैं तो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए वह चुनाव में कैंपेन करने का काम करेंगे. वह प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अररिया जिले में तैनात रहे हैं और अब प्रतिनिधि के रूप में जनता के सेवा के लिए चुनावी मैदान में आए हैं.
2006 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी लांडे ने पिछले साल VRS ले लिया था. दो भाइयों में बड़े, लांडे ने महाराष्ट्र से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. पहले उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए हुआ और उन्होंने कुछ समय तक वहीं काम किया. इसी दौरान उन्होंने दोबारा यूपीएससी परीक्षा पास की और उन्हें आईपीएस के रूप में बिहार कैडर आवंटित किया गया.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
45 mins agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines