हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार FCI लेखपाल के घर पर EOU टीम की छापेमारी, भारी मात्रा में कागजात बरामद

बिहार में FCI से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। EOU टीम शुक्रवार की सुबह हाजीपुर में महिला अधिकारी रंजना कुमारी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से कई प्लैट और जमीन के कागजात बरामद हुए। पढ़ें अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई

Bihar News: बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी स्थित हनुमान नगर में EOU की टीम शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे पहुंच कर FCI में तैनात महिला अधिकारी रंजना कुमारी के घर पर छापेमारी शुरू कर दी वहीं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दिया गया इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तैनात रही।

7 घंटे तक चली छापेमारी

शुक्रवार के सुबह महिला अधिकारी रंजना कुमारी की घर लगभग 7 घंटे तक चली छापेमारी और पूछताछ, छापेमारी के दौरान घर से कई प्लैट और जमीन के कागजात EOU की टीम ने बरामद किया है। घर से कागजात लेकर EOU की टीम पटना चली गई। छापेमारी के दौरान EOU की टीम, डीएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

उत्तर बिहार में एक साथ कार्रवाई

बताया गया कि उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर मोतिहारी और हाजीपुर EOU की टीम ने एक साथ छापेमारी की है। वहीं पटना में भी छापेमारी की गई है। EOU की टीम हाजीपुर पहुंची, टीम में तैनात एक डीएसपी सहित कई अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे। वहीं इसकी सूचना मिलते ही वैशाली जिले के FCI के अधिकारी भी पहुंचे थे। छापेमारी की खबर मिलते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गई है।

राजेश की महिला मित्र रंजना कुमारी

EOU के डीएसपी ने बताया है कि FCI में एक राजेश कुमार है उनके महिला मित्र रंजना कुमारी के यहां छापेमारी की गई है। जिसमें कागजात भारी मात्रा में बरामद हुआ है कैश बरामद नहीं हुआ है। उनके साथ कैसा संबंध था इसकी भी जांच की जा रही है।
EOU के डीएसपी ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। संपत्तियों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। तलाशी के बाद संपत्तियों का सटीक मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही, जब्त किए गए कागजात की जांच कर रंजना कुमारी की संपत्तियों के स्रोतों की जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें