Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है यहां उम्मीदवारों के चयन को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इसके लेकर चुनाव आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है।
24 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पटना में अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण चिंतन और नाम फाइनल करने को लेकर बात हुई है। बता दें बीजेपी की इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से 15-20 प्रमुख नेता शामिल हुए थे। इसी बीच चुनाव आयोग से खबर आई है कि वह 6 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
इस दिग्गज नेता ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी, एनडीए और कांग्रेस में चल रहा बैठकों का दौरा
विपक्षी महागठबंधन ने भी अपनी चाल तेज कर दी है। बीते दिनों पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। इससे पहले प्रियंका गांधी भी बिहार का दौरा कर चुकी हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी चुनाव यात्रा निकालकर सीएम पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। बता दें 27 सितंबर को बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह पटना में बैठक करेंगे। जहां तीन महत्वपूर्ण बैठकों में NDA की एकजुटता पर चर्चा होगी।
6 अक्टूबर के बाद हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान
जानकारी के अनुसार एनडीए और विपक्ष दोनों की उम्मीदवारों की सूची चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद एक-एक कर जारी होना शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर सूची जारी करने में देरी कर रही हैं। जिससे सूची जारी होने के बाद पैदा होने वाले आंतरिक असंतोष को कम किया जा सके। फिलहाल के घटनाक्रम में सीएम पद पर एनडीए नीतीश कुमार के नाम और इंडिया गठबंधन तेजस्वी यादव के नाम पर चुनाव में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
इस तारीख से पहले बिहार में करवाने पड़ेंगे चुनाव
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। अनुमान है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के अंत या नवंबर में चुनाव करवा सकता है। बता दें बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिससे पहले आयोग को चुनाव करवाने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छठ पूजा और दिवाली के बाद ही चुनाव होंगे। इससे पहले 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। जिसके बाद 6 अक्टूबर के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ें चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने दिया युवाओं को तोहफा, बिहार पुलिस में निकली भर्तियां
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines