Bihar Liquor Deaths: बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार रात आठ लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि ये मौतें अवैध शराब पीने से हुई है जबकि डॉक्टरों का दावा है कि इन मौतों का कारण डायरिया है। बता दें कि आठ लोगों की मौत के अलावा 25 अन्य लोग की हालत भी खराब है जिनका मोतिहारी के अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना राजधानी पटना से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मोतिहारी के लक्ष्मीपुर, पहाड़पुर और हरसिद्धि ब्लॉक की है। बता दें कि राज्य में 2016 में नीतीश सरकार ने शराबबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद से अवैध शराब से मौत की कई खबरें आई हैं। नकली शराब से बार-बार होने वाली मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के निशाने पर रहे हैं।
राज्य के सारण जिले में जहरीली शराब से 40 लोगों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के बाद हाल ही में विपक्षी दल भाजपा राज्य सरकार से विधानसभा में भिड़ गया था। शराब से मौतों के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया था ये आरोप
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले केंद्र की ओर से राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए मानवाधिकार आयोग का दौरा दुष्प्रचार था। सारण में हुई मौतों के बाद बिहार विधानसभा में राजनीतिक गतिरोध के बीच नाराज नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया था और राज्य में शराबबंदी को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाले विपक्षी विधायकों पर भड़क गए थे।
नीतीश कुमार ने कहा था, “अगर कोई शराब पीता है, तो वह मर जाएगा – उदाहरण हमारे सामने है। इस पर शोक व्यक्त किया जाना चाहिए, उन जगहों पर जाना चाहिए और लोगों को समझाया जाना चाहिए।” नीतीश कुमार ने कहा था कि जब यहां शराबबंदी नहीं थी, तब भी नकली शराब से लोग मरते थे-दूसरे राज्यों में भी। लोगों को सावधान रहना चाहिए। चूंकि यहां शराबबंदी है, इसलिए कुछ नकली बिकेगा, जिससे लोग मरेंगे। शराब खराब है और इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines