ED-CBI Raid: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी को लेकर कहा कि मैं क्या कह सकता हूं। दरअसल, उनसे बिहार में महागठबंधन में शामिल राजद नेता तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य नेताओं के घर पर की गई सीबीआई और ईडी की छापेमारी के संबंध में सवाल पूछा गया था।
सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसा 2017 में भी हुआ था जब बिहार में राजद-जदयू गठबंधन की सरकार थी। इसके बाद राजद और जदयू अलग-अलग रास्ते चले गए। इस बात को अब पांच साल पूरे हो चुके हैं और हम एक बार फिर साथ हैं तो फिर छापेमारी हो रही है। मैं क्या कह सकता हूं?
https://twitter.com/ANI/status/1634438049391161344
तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए CBI ने दोबारा बुलाया
बिहार के मुख्यमंत्री के इस बयान के कुछ देर बाद सीबीआई ने दोबारा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे यादव को इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को समन भेजा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी के छापे के बाद उन्हें कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गर्भवती है और बारह घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की समस्या के कारण बेहोश हो गई।
नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 मार्च को तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। ईडी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित राजद नेता के आवास पर सुबह 8:30 बजे छापेमारी शुरू की थी। करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की टीम वहां से निकली थी।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines