---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Earthquake: बिहार में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

पटना: बिहार में भूंकप के झटके महसूस किए गए। राजधानी पटना के अलावा पश्चिम चंपारण में भूकंप के झटके को महसूस किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 2:52 बजे पटना के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में […]

---विज्ञापन---

पटना: बिहार में भूंकप के झटके महसूस किए गए। राजधानी पटना के अलावा पश्चिम चंपारण में भूकंप के झटके को महसूस किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 2:52 बजे पटना के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था।

नेपाल में था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 पाई गई है। झटके 2 से 3 मिनट तक महसूस किए गए।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब भूकंप के झटके लगे। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले जुलाई के महीने में नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी।

बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में भूकंप ने तबाही मचा दी थी। जिसमें लगभग 9 हजार लोगों की जान गई थी। गांव के गांव तबाह हो गए। लोगों को जिंदा रहने के लिए अपना घर परिवार छोड़ना पड़ा।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2022 06:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola