Double Murder in Vaishali Bihar: बिहार के वैशाली जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर की है। मृतकों की पहचान थाना सदर अंतर्गत रामजीवन चौक हाजीपुर के रहने वाले 35 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में की गई है। दूसरे की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ही चकनूर मदारपुर निवासी 48 वर्षीय विपिन राय उर्फ कारू राय के रूप में की गई। एक बैंक का लोन एजेंट था, जबकि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।
तीन साल पहले भाई की हो चुकी है हत्या
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि विपिन राय उर्फ कारू राय प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, जबकि छोटू सिंह बैंक से लोन दिलाने का काम करता था। लोन के संबंध में छोटू सिंह, विपिन राय के नए बने मकान को देखने गया था। इसी दौरान अपराधी दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इससे छोटू और विपिन की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि विपिन के भाई की तीन साल पहले गांधी सेतु पुल पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग को किया जाम
गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया है। सदर अस्पताल में मृतक के शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले- विधानसभा चुनाव आते-आते JDU का अस्तित्व नहीं बचेगा
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
वैशाली के एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि आज शाम करीब करीब 5 बजे सदर थानान्तर्गत लालगंज हाजीपुर रोड में मदारपुर चौक के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपसी रंजिश का मामला
एसपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिस का प्रतीत होता है।
यह भी पढ़ें: BJP के साथ जा सकते हैं नीतीश कुमार? अटकलों के बीच JDU प्रमुख से मिले लालू यादव
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines