हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2023: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकल फॉर वोकल का किया सपोर्ट, पटना में खरीदे मिट्टी के दीये

Diwali 2023: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राय सड़क पर दीये खरीदते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Diwali 2023: देशभर में आज यानी 12 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर नेता, अभिनेता तक सभी अपने अंदाज में दिवाली को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर एक महिला से दिये खरीदते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना की है, जहां वह दिवाली के मौके पर स्थानीय विक्रेताओं से दीये खरीदते नजर आ रहे हैं।

नित्यानंद राय ने पटना में खरीदे मिट्टी के दिये

दिवाली त्योहार के जश्न के बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा शेयर किए गए 34 सेकंड के वीडियो क्लिप में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय को दिवाली पर बिहार के पटना में स्थानीय विक्रेताओं से दीये खरीदते हुए दिखाया गया है। नित्यानंद राय स्थानीय विक्रेताओं से मिट्टी से बने दीये की खरीदारी करके ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना चाहते हैं।

राय ने बिहारवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री ने बिहारवासियों को दिवाली महापर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ”मैं देश और बिहारवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, पीएम मोदी लगातार सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं और इस त्योहार को उनके बलिदान को समर्पित करते हैं।”

विज्ञापन

पुष्कर सिंह धामी ने भी लोगों से लोकल सामान को खरीदने का किया अनुरोध

नित्यानंद राय ही नहीं इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कुम्हार मंडी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने देहरादून में स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीपक खरीदे। इसके साथ ही धामी ने सभी से लोकल प्रोडक्ट खरीदने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ेंः Diwali 2023: भारत-बांग्लादेश के जवानों में दिखा भाईचारा, दिवाली पर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली

इन सब के बीच प्रधानमंत्री आज दिवाली का पर्व मनाने के लिए भारतीय सेनाओं के बीच पहुंचे। पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेनाओं के बीच बड़े ही जोश के साथ दिवाली मनाई और सभी को शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola