Digha-Koilwar Expressway: देशभर में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार में दीघा से कोईलवर तक के लिए एक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिसके बनने के लोग कोईलवर से दीघा जेपी सेतु तक का सफर केवल 35 मिनट में कर सकेंगे। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे 4 जिलों से होकर गुजरेगा, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली सड़क से मिलेगा। जानिए इसका रूट क्या रहेगा और कितने जिलों को इससे फायदा होगा?
यात्रा का समय होगा कम
दीघा-कोईलवर एक्सप्रेसवे के बनने से कोइलवर और दीघा जेपी सेतु के बीच यात्रा के समय को काफी कम होगा जाएगा। इसके बाद यात्री केवल 35 मिनट में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। दीघा-कोईलवर एक्सप्रेसवे से भीड़भाड़ कम होने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ने और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि इसका निर्माण सोन नदी के किनारे घनी आबादी से दूर किया जाएगा। वहीं, इसके बनने से भोजपुर, बक्सर, सारण और वैशाली जिले के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh के इस शहर से गुजरेंगे 9 एक्सप्रेसवे, कहलाएगा ‘Expressway City of India’
दीघा-कोईलवर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी
दीघा-कोइलवर फोर-लेन एक्सप्रेसवे होगा, जो कोइलवर-बक्सर फोर-लेन सड़क से जुड़ेगा। यह सड़क उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ती है। इसके बनने से बिहार के अलावा यूपी के सफर पर भी असर पड़ेगा। जिससे बिहार और यूपी में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इस परियोजना में दीघा-दीदारगंज जेपी गंगा पथ की तरह गंगा और सोन नदियों के किनारे एक एलिवेटेड रोड विकसित करना शामिल है।
इसमें मनेर और परेब के बीच 11 किलोमीटर सड़क को चार लेन वाले राजमार्ग में अपग्रेड करने का फैसला किया गया है। जिसके बाद इसे भी परियोजना में शामिल किया जाएगा। बिहटा-दानापुर एलिवेटेड रोड शहरी इलाकों में ट्रैफिक को कम करने में भी मदद करेगा। जिसका सीधा फायदा पटना, सारण और वैशाली जिलों को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: Upcoming Expressways in India: शहरों की रफ्तार बढ़ा देंगे ये 5 नए एक्सप्रेसवे
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
11 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
11 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines