Gaya, Bihar: बिहार के गया का एक मामला सामने आया है, जिसमें डिप्टी मेयर चिंता देवी सड़क पर सब्जी बेचती नजर आ रही है। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दुर्व्यवहार का सामना किया, जिसका विरोध करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। बता दें कि चिंता देवी को दिसंबर 2022 में डिप्टी मेयर चुना गया था। इससे पहले उन्होंने 35 साल तक सफाईकर्मी के तौर पर काम किया है। अब चिंता देवी को गया की सड़कों पर सब्जियां बेचते देखा गया, उसके इस कदम ने कई निवासियों को चौंका दिया और केदार नाथ बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों लिया ऐसा फैसला?
चिंता देवी ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि वह नगर निगम से काफी निराश है। उन्होंने इस बात का दावा किया कि उन्हें ऑफिशियल मीटिंग और शहर की प्रोजेक्ट के बारे में लिए जाने वाले फैसलों से बाहर रखा गया है। डिप्टी मेयर का पद पर काम करने के बावजूद उन्हें निगम के प्रोजेक्ट और स्कीम के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा देवी ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि वह प्रशासन में अपनी भूमिका को लेकर निराश हैं।
नहीं दी जाती जानकारी
चिंता देवी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर मुझे निगम के काम के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है तो डिप्टी मेयर होने का क्या मतलब है? आगे उन्होंने कहा कि बिना मान्यता या समर्थन के कार्यालय में बेकार बैठने की तुलना में सब्जियां बेचना बेहतर विकल्प था। हालांकि उन्हें एक रिटायर कर्मचारी के रूप में पेंशन मिलती है, लेकिन उन्हें अपने वर्तमान पद पर मिलने वाली सुविधाएं और सम्मान नहीं दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- वो देश जहां पुलिस नहीं रखती बंदूक; क्या घूमना चाहेंगे आप?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines