Vijay Kumar Sinha bulldozer statement: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ते अपराध पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब अपराधियों के खिलाफ केवल एनकाउंटर ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति की जब्ती और बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को “जंगलराज और भ्रष्टाचार के युवराज” करार दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता पारिवारिक राजनीति के प्रतीक हैं और बिहार को फिर से अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं।
जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अपराध के खिलाफ सरकार पूरी सजगता के साथ कार्रवाई कर रही है, लेकिन विपक्ष के कुछ तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा, एनकाउंटर भी होगा और अपराधियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः तेजस्वी के पहुंचने से पहले ही मंच पर भिड़ गए RJD नेता, धक्का-मुक्की के बढ़ा विवाद
विजय सिन्हा ने विपक्ष पर नैतिकता छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, तब विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रम फैला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर चल रही है और किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने आज शंकर नेत्रालय के शिलान्यास को बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए कोटि-कोटि बधाई दी। उनके इस बयान को आने वाले समय में बिहार की कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़े बदलाव की दिशा में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः पटना में वकील की गोली मारकर हत्या, बिहार की राजधानी में बदमाशों का आतंक
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
12 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines