Raid at Patna Congress Office: एक तरफ रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ पर दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारा. स्थानीय पाटलिपुत्र थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से जुड़ा है.
मंडल की तलाश में सदाकत आश्रम पहुंची थी पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम बिहार प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े अमित कुमार मंडल की तलाश में सदाकत आश्रम पहुंची थी. अमित कुमार आश्रम परिसर में स्थित क्वार्टर में ही रहते हैं. हालांकि, छापेमारी के समय वे वहां मौजूद नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, वे दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने गए हुए थे. पुलिस ने मौके पर मौजूद अमित के भाई से पूछताछ की और उन्हें नोटिस रिसीव करने को कहा, लेकिन भाई ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नोटिस को कांग्रेस मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया और उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर टीम वापस लौट गई.
जरूरी साक्ष्यों के साथ हाजिर होने का निर्देश
चस्पा किए गए नोटिस में दिल्ली पुलिस ने अमित कुमार मंडल को 5 नवंबर 2026 को दिल्ली के रमन मार्ग स्थित एसीपी कार्यालय सभी जरूरी साक्ष्यों के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया है. पुलिस ने मामले से जुड़े सिम कार्ड नंबर, 1 सितंबर 2025 से इस्तेमाल हो रहे मोबाइल हैंडसेट, कांग्रेस के एक्स हैंडल के अधिकृत यूजर्स के नाम और सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच हैंडल के संचालन की अनुमति पाने वाले लोगों की सूची मांगी है.
यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जब कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक एआई वीडियो साझा किया गया था. इस वीडियो में पीएम मोदी की मां उन्हें काम करने की सलाह देती नजर आ रही थीं. इसी वीडियो को पब्लिक डोमेन में डालने को लेकर दर्ज मामले में दिल्ली पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
46 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines