Tejashwi Yadav Big Statement: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की तरफ से घंटी बज चुकी है। इस चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल और भाजपा की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन का जिक्र तक कहीं नहीं दिख रहा है। इसके अलावा दिल्ली के चुनाव में इंडिया की तरफ से बिहार के राजद को लाने की भी कोई खबर नहीं है। वहीं इस बीच NDA की तरफ से लगातार इंडिया गठबंधन में फुट की बात कही जा रही है। वहीं इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।
‘सिर्फ लोकसभा के लिए बना था इंडिया ब्लॉक’
दरअसल, जब तेजस्वी यादव से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने महागठबंधन की अंदरूनी दाव-पेंच पर पर्दा डालते हुए कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। लेकिन फिर भी दिल्ली चुनाव को लेकर अगर किसी तरह की बातें आती हैं, तो पार्टी जरूर विचार करेगी। इसके अलावा तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन कांग्रेस और वाम दल के साथ है। इस बात पर कांग्रेस ने भी बिहार में गठबंधन पर तेजस्वी यादव के बयान का समर्थन किया है। वहीं, इस बीच कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कोई हल्के में अगर हमें लेगा, तो हम भी उसको उससे ज्यादा हल्के में लेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार पर्यटन को नया रूप दे रही सरकार, पटना में 3 पांच सितारा होटलों के लिए जारी किया टेंडर, जानिए पूरी डिटेल
इंडिया गठबंधन में आई दरार
इंडिया गठबंधन में देश के स्तर पर देखी जा रही है, इसमें बिखराव को लेकर भाजपा में खुशी देखी जा रही है। NDA में शामिल बीजेपी से लेकर जेडीयू तक के नेता इंडिया गठबंधन में आई दरार पर टिप्पणी करने से चूक नहीं रहे हैं। हाल ही में जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन उसी वक्त बिखर गया था, जब इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार अलग हो गए थे। जबकि बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस माइंस इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को थर्ड फ्रंट बनाने में लगी है। जबकि कांग्रेस ने खुद के लिए डूबती नाव पर पैर रखने की कोशिश की है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
19 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
22 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
23 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
23 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines