Bihar Elections 2025: बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, मगर अभी तक भी बिहार में महागठबंधन और एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा हुआ है. बुधवार को कांग्रेस ने सीट बंटवारें को लेकर अहम बैठक भी बुलाई है. बैठक में कांग्रेस नेता अजय माकन सहित अन्य नेता शामिल हुए हैं. बताया गया है कि बैठक के दौरान बिहार की 25 सीटों को लेकर चर्चा की गई है और इन सीटों पर उम्मीदवरों के नाम पर भी मुहर लग गई हैं. वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर बिहार में जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इसको देखते हुए बैठक का आयोजन किया गया और संदेश गया है कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बिहार की जिन सीटों पर मुहर लगाएगी, उन्हीं सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर मंगलवार रात हुई थी बैठक
वहीं बिहार के पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के नेताओं की सीट शेयरिंग को लेकर मंगलवार देर रात तक चर्चा हुई. ऐसे में बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की यह बैठक बुलाई गई है. मंगलवार को पटना में हुई बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और माकपा के प्रतिनिधि मौजूद रहे थे. बताया जां रहा है कि पटना में हुई बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी की ओर से बिहार विधान सभा चुनाव में 40 से अधिक सीटों की मांग रखी थी और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे 60 सीटों के दावे पर भी सवाल उठाया था. इस दौरान वीआईपी पार्टी की ओर से दावा भी किया गया था कि वीआईपी पार्टी के समर्थन के बिना विपक्ष सत्ता में नहीं आ सकता. इसलिए उन्हें पर्याप्त सम्मान और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर NDA के नेताओं का बड़ा खुलासा, देखिए कहां फंसा पेंच
VIP पार्टी ने उठाया कांग्रेस की सीटों पर सवाल
सूत्रों के अनुसार, वीआईपी पार्टी की ओर से बैठक में सवाल उठाया गया कि बिहार में कांग्रेस सीटों के बंटवारें में इतनी हिस्सेदारी क्यों मांग रही है? इस सवाल पर कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि बिहार में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा और पार्टी द्वारा हाल में हुए चुनाव में किए गए प्रदर्शन से विपक्ष को नई ऊर्जा दी है. आरजेडी ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव में उतारना चाहती है जिन सीटों पर वीआईपी के पास मजबूत उम्मीदवार नहीं है. फिलहाल सूत्र बता रहें हैं कि कांग्रेस की बुधवार को हुई बैठक में बिहार की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी है.
यह भी पढ़ें- पटना पहुंचे चिराग पासवान NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? वीडियो में देखें बिहार में किन पर 2 नेताओं पर नजर जरूरी!
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
5 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
8 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines