New Bihar Government: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने फिर सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा बीजेपी के विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इस बार मंत्रिमंडल में खास चेहरा शामिल हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। खास बात यह है कि दीपक ने किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा है। दीपक को मंत्री पद सीट शेयरिंग में हुई डील में मिला है। मंत्री के बाद दीपक को एमएलसी बनाकर विधान परिषद में भेजा जाएगा।
दरअसल, चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। केंद्रीय मंत्रियों और खुद अमित शाह के दखल देने के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी। बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें मिली थीं। चिराग पासवानी की पार्टी एलजेपी (आर) को 27 सीटें मिलीं थी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को 6-6 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें: BJP New Ministers List: बिहार में BJP के नए मंत्री कौन? ये खास वजह देखकर किया नामित
उपेंद्र कुशवाहा 6 सीटों के लिए तैयार नहीं थे। उपेंद्र 15 से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन एनडीए इसके लिए तैयार नहीं था। तब गृहमंत्री अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को 6 सीटों के साथ 1 एमएलसी पद भी ऑफर किया था। इस ऑफर के बाद उपेंद्र कुशवाहा राजी हुए थे।
यह भी पढ़ें: बिहार में क्यों हुई NDA की ऐतिहासिक जीत? प्रशांत किशोर ने बताया, ली जनसुराज की हार की जिम्मेदारी
बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह था। डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता के सपनों को साकार करने के लिए काम करेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम विकसित बिहार के लिए काम करेंगे।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
7 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
10 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines