---विज्ञापन---

बिहार angle-right

दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे

बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों से हमला किया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानें आगे क्या हुआ?

---विज्ञापन---

अमिताभ ओझा

बिहार के दरभंगा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू किया। बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों पर अचानक हुए इस हमले से सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इलाके में स्थिति अभी सामान्य है।

---विज्ञापन---

अचानक हुआ पथराव

यह घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की है। यहां गांव के दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे कि तभी अचानक समुदाय विशेष के लोग उन पर पथराव करने लगे। इससे कलश शोभा यात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मामले को शांत कराया, फिर पूरी सुरक्षा के साथ शोभा यात्रा निकाली।

---विज्ञापन---

लोगों में मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों ने देखा कि मो. अल्लाउद्दीन की छत पर कुछ लोग जमा होकर शोभा यात्रा से लौट रहे लोगों पर पथराव कर रहे हैं। वहीं, अचानक हुए इस हमले से सभी लोग हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया। हालांकि, अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें: बिहार: जेल से आए आरोपी की हत्या; सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

अब नियंत्रण में है स्थिति

पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन भी समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था। उस समय बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन रविवार को नवरात्रि के कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर हुए पथराव से गांव में फिर तनाव फैल गया है। इस घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

First published on: Mar 31, 2025 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola