Live Updates
दानापुर से बीजेपी के रामकृपाल यादव 119877 वोटों से जीते
दानापुर में वोटों की गिनती खत्म हो गई है. दानापुर सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव ने जीत हासिल की है, उन्हें 119877 वोट मिले हैं.
Danapur Election Result 2025 Live Updates: भाजपा के राम कृपाल यादव 113529 वोटों से आगे चल रहे हैं
Danapur Election Result 2025 Live Updates: दानापुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव 113529 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. राजद उम्मीदवार रीत लाल रॉय 86358 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
Danapur Election Result 2025 Live Updates: दानापुर से BJP के राम कृपाल यादव 25,591 वोटों से आगे
दानापुर विधानसभा सीट से BJP के राम कृपाल यादव लीड कर रहे है, यदि यह बढ़त कायम रहती है, तो जीत निश्चित है।
राम कृपाल यादव (BJP) - 1,08,979
रीतलाल राय (RJD) - 83,388
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के राम कृपाल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के रीतलाल राय से 25,591 वोटों से आगे हैं।
Danapur Election Result 2025 Live Updates: दानापुर से BJP के राम कृपाल यादव जीत की ओर
दानापुर विधानसभा सीट से BJP के राम कृपाल यादव चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
राम कृपाल यादव (BJP) - 68,862
रीतलाल राय (RJD) - 61,166
ताजा आंकड़ों के मुताबी, राम कृपाल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीतलाल राय से 7,696 वोटों से आगे हैं।
Danapur Election Result 2025 Live Updates: RJD और BJP में कांटे की टक्कर
दानापुर से ताजा मतगणना रुझान... RJD और BJP में कांटे की टक्कर
रीतलाल राय (RJD) - 54,724
राम कृपाल यादव (BJP) - 53,261
वोटों का अंतर - 1,463
Danapur Election Result 2025 Live Updates: भाजपा के राम कृपाल यादव के लिए हालात मुश्किल
Danapur Election Result 2025 Live Updates: दानापुर में दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के राम कृपाल यादव के लिए हालात मुश्किल दिख रहे हैं. राजद के रीत लाल रॉय फिलहाल राम कृपाल यादव से 7736 वोटों की भारी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.
Danapur Election Result 2025 Live Updates: राजद के रीत लाल रॉय जीत के करीब
Danapur Election Result 2025 Live Updates: राजद के रीत लाल रॉय 46676 वोटों के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं.
Danapur Election Result 2025 Live Updates: दानापुर में रामकृपाल यादव चुनावी रेस में पीछे
Danapur Election Result 2025 Live Updates: रामकृपाल यादव फिलहाल दानापुर से पीछे चल रहे हैं. राम कृपाल यादव को अब तक 34278 वोट मिले हैं और वह राजद के रीत लाल रॉय से पीछे हैं, जिन्हें 44331 वोट मिले हैं.
Danapur Election Result 2025 Live Updates: RJD के रीतलाल राय को भारी बढ़त
ताजा रुझानों के मुताबिक, दानापुर से RJD के रीतलाल यादव भारी मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं, लेकिन दोनों प्रत्याशियों के बीच लगभग 10 हजारों वोटों का अंतर होने की संभावना है।
Danapur Election Result 2025 Live Updates: RJD के रीतलाल राय हुए आगे
दानापुर में मतगणना जारी है। RJD के रीतलाल राय और BJPके रामकृपाल यादव में कांटे की टक्कर दिख रही है। अभी रीतलाल राय अपने प्रतिद्वंदी से आगे दिख रहे हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
Danapur Election Result 2025 Live : एनडीए 100 पार
Danapur Election Result 2025 Live : शुरुआती रुझानों में दानापुर से बीजेपी एनडीए 100 के पार पहुंच गई है.
Danapur Election Result 2025 LIVE Updates: दानापुर विधानसभा सीट से चुनावी दौड़ में अभी BJP के रामकृपाल यादव हैं आगे
दानापुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू होने आरंभिक दौड़ में लगभग एक घंटे बाद रुझान कुछ-कुछ स्पष्ट होने लगा है। चुनावी रुझान सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक रुझान यह बता रहा है कि बेहद स्पष्ट नहीं है, लेकिन बीजेपी को लीड मिलती दिख रही है। इस विधानसभा सीट से चुनावी दौड़ में अभी BJP के रामकृपाल यादव आगे हैं. हालांकि आधिकारिक अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
Danapur Election Result 2025 Live : रामकृपाल चल रहे आगे
Danapur Election Result 2025 Live : शुरुआती रुझानों में दानापुर से बीजेपी के रामकृपाल आगे चल रहे थे. लेकिन अब आरजेडी के रीतलाल आगे चल रहे हैं.
Danapur Election Result 2025 LIVE Updates: दानापुर विधानसभा सीट की मतगणना शुरू
Danapur Election Result 2025 LIVE Updates: दानापुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक रुझान बेहद स्पष्ट नहीं है, लेकिन बीजेपी को लीड मिलती दिख रही है। अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
Danapur Chunav Result 2025 LIVE Updates: बिहार की दानापुर विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. आपको बता दें कि बिहार की सभी सीटों के लिए आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. यह पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. बिहार की 243 में से दानापुर विधानसभा का सीट क्रमांक 186 है. आपको बता दें, दानापुर, पटना जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के राम कृपाल यादव और RJD के रीतलाल राय के बीच रहा, जिसमें राम कृपाल यादव ने रीतलाल राय को 25,591 वोटों से हराया.
दानापुर की जनसंख्या में 92.72% हिंदू और 6.48% मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं और यहां जातीय समीकरण, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक इतिहास काफी मायने रखते हैं. यहां की कुल साक्षरता दर 78.4% है, जिसमें पुरुष साक्षरता 84.54% और महिला साक्षरता 71.39% है.
2020 के विधानसभा चुनाव नतीजे
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दानापुर से आरजेडी प्रत्याशी रीता लाल राय ने जीत हासिल की थी. तब उनके सामने प्रतिद्वंद्वी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा देवी थीं. आरजेडी प्रत्याशी को 48 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे. जबकि आशा देवी को लगभग 40 प्रतिशत वोट मिले थे. हालांकि दानापुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है.
क्या है दानापुर का राजनीतिक इतिहास
आजादी के बाद से 80 के दशक तक दानापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था. लेकिन साल 1985 के बाद यहां जनता दल ने अपना दबदबा बना लिया. इसके बाद भाजपा ने यहां अपना डेरा जमा लिया. साल 2005 से यहां बीजेपी जमी थी, जिसके बाद साल 2020 में आरजेडी ने बदल दिया था. अब इस बार देखना है कि कौन सी पार्टी जनता का विश्वास मत जीत पाती है.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines