हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती का Result जारी, यहां लें जानकारी

CSBC Bihar Police Result 2025: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 घोषित कर दिया है.

विज्ञापन
पुलिस भर्ती रिजल्ट

CSBC Bihar Police Result 2025: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 घोषित कर दिया है. लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं. परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब अगले चरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है.

1673586 अभ्यर्थियों को जारी किए गए थे रोलनंबर

बता दें कि केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा जारी किए गए विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1706628 अवेदन प्राप्त हुए थे. जिसमें से जांच के बाद 10947 आवेदन अधूरे पाए गए थे. जिसके बाद कुल 1674741 अवेदन बचें. जिनमें से 1155 अवेदन आगे की जांच में निरस्त हो गए थे. इसके बाद कुल अवेदन 1673586 बचे थे. इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दिसंबर 2025 में और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है.

6 चरणों में हुई थी लिखित परीक्षा

CSBC द्वारा की जा रही कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 6 चरणों में 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को 38 जिलों के बनाए गए 627 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जिसके लिए कुल 16,73,586 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे. जिनमें से 13,30,121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग के कारण कुल 71 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया था. गुरुवार को CSBC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके बाद बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आगे के निर्देश जारी किए जांएगे.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने दिया युवाओं को तोहफा, बिहार पुलिस में निकली भर्तियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें