हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Crime News: बिहार में पानीपुरी खाने गए शिक्षक और दुकानदार की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन

Crime News: बिहार के सुपौल जिले में शनिवार देर रात बाइक सवार दो हमलावरों ने पानीपूरी खा रहे शिक्षक और दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की

बिहार पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में मरने वालों की पहचान सरकारी स्कूल के शिक्षक 42 वर्षीय मोहम्मद नुरुल्ला और दुकान के मालिक 40 वर्षीय सिकंदर दास के रूप में हुई है। रात को नुरुल्लाह खाना खाने के बाद दीनापट्टी गांव के दास टोला में पास की एक दुकान पर गए। तभी वहां बाइक से दो हमलावर पहुंचे और अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बदमाशों ने सात राउंड फायरिंग की। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार ने रंजिश की जताई आशंका

शिक्षक के परिवार वालों ने बताया कि नूरुल्ला रात को खाना खाने के बाद पानीपुरी खाने के लिए दुकान पर गए थे, तभी उनकी और दुकानदार की हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने वारदात के पीछे किसी रंजिश की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद खौफ का माहौल है।

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें