Murder In Jamui : जिले के रोशनडीह गांव में भूमि विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने दूसरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार एक भाई ने जमीना विवाद के चलते दूसरे भाई को चाकू से गोद डाला। इसके बाद गंभीर स्थिति में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घयल को पटना ले जाने पर शनिवार अल सुबह घायल की मौत हो गई। मृतक रोशनडीह गांव निवासी दिवंगत मु. नईम के पुत्र मु. सदरुल हैं। इधर, मंझले भाई की मृत्यु की जानकारी मिलते ही आरोपित छोटा भाई इस्तेखार फरार हो गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा विवाद?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सदरुल और उसके बड़े भाई मोहम्मद नसीम पश्चिम बंगाल में रहते हैं। इनका छोटा भाई मोहम्मद इस्तेखार रोशनडीह गांव में रहता है। दो दिन पहले सदरुल और नसीम पश्चिम बंगाल से रोशनडीह गांव अपने हिस्से की जमीन बेचने आए थे। इनके हिस्से की जमीन पर छोटे भाई इस्तेखार का कब्जा था। उसने जमीन बेचने का विरोध किया। इस बात को लेकर देर रात भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान इस्तेखार ने मंझले भाई सदरुल को पेट में चाकू घोंप दिया।
बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। सदरुल की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मंझले भाई की मौत की खबर सुनकर आरोपित मोहम्मद इस्तेखार घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदरुल की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : बिहार : आरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में डीजे साउंड बजाने पर रोक, पुलिस का रहेगा सख्त पहरा
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines