Bihar Crime News: बिहार के नवाजा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर पर शनिवार शाम एक 24 वर्षीय युवक की लाश मिली है। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीश राहुल ने बताया कि मृत पाया गया युवक (पीयूष सिंह) विधायक नीतू सिंह का दूर का रिश्तेदार था। पुलिस को जब घर में शव मिला तो विधायक वहां मौजूद नहीं थीं।
घर के इस कमरे में मिली शव
जानकारी के मुताबिक विधायक नीतू सिंह पिछले कुछ दिनों से पटना में थीं और घटना के वक्त उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य भी वहां नहीं था। एसपी के अनुसार, पुलिस को शाम साढ़े चार बजे विधायक के घर पर शव की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को पीयूष सिंह का शव उस कमरे में पड़ा मिला जो गोलू सिंह का था। गोली विधायक नीतू सिंह का भतीजा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड टीमों को भी बुलाया।
निकल कर आया ये रिश्ता
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गोलू सिंह नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह और कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष आभा सिंह का बेटा है। चूंकि पीयूष सिंह का भी विधायक के परिवार से संबंध था, इसलिए वह और गोलू सिंह चचेरे भाई थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीयूष सिंह शनिवार शाम 7 बजे गोलू के घर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। आशंका जताई जा रही है कि पीयूष सिंह की हत्या रात में की गई है।
विधायक के घर की तलाशी
एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने विधायक नीतू सिंह के घर की भी तलाशी ली है। प्रथमदृष्ट्या पुलिस को गोलू सिंह पर संदेह है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संदिग्ध फरार है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
36 mins agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines