बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सिवान जिले की दरौली सीट से CPI ML प्रत्याशी सत्यदेव राम की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गर्मा दिया है. नामांकन के लिए जाते वक्त पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बता दें कि विधायक अपना नामांकन करने पहुंचे थे, तभी सीवान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी एक पुराने केस में हुई है.
गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्यदेव राम ने आरोप लगाया कि उन्हें एक फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है और यह सब भाजपा-एनडीए सरकार की साजिश का हिस्सा है.
सत्यदेव राम ने कहा कि वे जेल से डरने वाले नहीं हैं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए हमें जितना दबाने की कोशिश करेगी, हम उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे. दरौली की जनता हमें न्याय देगी और इस जुल्मी, सांप्रदायिक और कॉर्पोरेट परस्त सरकार को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से दरौली में एक बार फिर लाल झंडा लहराना तय है.
यह भी पढ़ें- NDA में सीट बंटवारे के बाद नया विवाद, नीतीश कुमार ने चिराग की 3 सीटों से उतारे अपने प्रत्याशी
नामांकन के बाद विधायक की गिरफ्तारी
माले विधायक सत्यदेव राम को पुलिस ने सोनपुर रेलवे कोर्ट की ओर से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है. ये मामला साल 2005 के एक ‘रेल रोको आंदोलन’ से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार, ये मामला दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के किए गए आंदोलन को लेकर रेलवे थाने में दर्ज किया गया था और सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने इस मामले में विधायक के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था. विधायक सत्यदेव राम ने गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और वो चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत नामांकन करने आए थे.
CPI ML के 6 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
गिरफ्तारी की घटना के बावजूद, मंगलवार को माले के 6 अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. इनमें पालीगंज से संदीप सौरभ, अरवल से महानंद सिंह, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव शामिल रहे. माले ने सीटों के बंटवारे से पहले ही अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर अपनी स्थिति साफ कर दी है.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines