प्रेमिका हुई गर्भवती तो प्रेमी ने शादी से किया इंकार, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Couple Marriage In Police Station Saran Bihar

Couple Marriage In Police Station

Couple Marriage In Police Station Saran Bihar: बिहार के सारण में एक प्रेमी जोड़े की शादी परसा थाना में धूमधाम से हुई। शादी के दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद युवती को प्रेमी के घर वालों ने स्वीकार कर लिया। इस शादी को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि इस शादी की जानकारी जब युवती सलीका कुमारी के परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमी अभय कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं दोनों के मिलने जुलने पर भी रोक लगा दी।

यह है मामला

प्रेमी युगल के मिलने-जुलने पर रोक लगाने के बावजूद भी दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। सलीका ने गर्भवती होने की बात अभय को बताई तो वह शादी करने से इंकार करने लगा। इसके बाद सलीका के गर्भवती होने की बात उसके परिजनों को भी पता चल गई। फिर उन्होंने पे्रेमी अभय के घर जाकर शादी का प्रस्ताव रखा। जिसको अभय के परिजनों ने ठुकरा दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। फिर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों परिवारों की सुलह कराई। और पुलिस ने धूमधाम ने दोनों की शादी करा दी।

पुलिस ने कराई शादी

इस शादी की जानकारी गांव वालों को हुई तो वे थाने पहुंच गए। थाना परिसर में बने शिव मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न करवाया गया। इस दौरान दोनों के परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ