Corona Update: बिहार (Bihar) के गया हवाईअड्डे पर 4 विदेशी नागरिक कोविड जांच में पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए गए हैं। इसके बाद गया प्रशासन में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चारों को एक होटल में आइसोलेट किया गया है। बताया गया है कि इनमें एक म्यांमार, एक थाईलैंड और दो इंग्लैंड के निवासी शामिल हैं। चारों बोधगया के लिए आए थे।
हवाई अड्डे पर हुई थी आरटीपीसीआर जांच
जानकारी के मुताबिक बिहार के गया एयरपोर्ट पर RTPCR टेस्ट के बाद चार विदेशी नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एक होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। गया जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन सिंह ने बताया कि चारों मामले गंभीर नहीं हैं। सभी की हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन कोविड को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 196 नए केस, 2 की मौत
ये है भारत में संक्रमितों का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत ने सोमवार को 196 नए कोरोनो संक्रमण मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सक्रिय मामले मामूली रूप से बढ़कर 3,428 हो गए। कोविड मामले की कुल संख्या 4.46 करोड़ (4,46,77,302) दर्ज की गई, जबकि दो मौतों के साथ मृत्यु संख्या 5,30,695 है।
और पढ़िए – Covid19: ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर पर फोकस… केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी की जारी
आगरा में चीन से लौटा शख्स संक्रमित
बता दें कि रविवार को चीन से आगरा लौटा एक शख्स भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। वह 25 दिसंबर को चीन से पहले दिल्ली पहुंचा। इसके बाद वह दिल्ली से आगरा पहुंचा। आगरा पहुंचने पर उसके सर्दी-जुखाम की शिकायत हुई। सामने आया है कि उसने एक निजी लैब से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
11 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
12 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
12 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines