---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Exclusive: ‘दूसरी यात्रा से भी कांग्रेस को नहीं मिलेगा फायदा’, प्रशांत किशोर का अनुमान

Prashant Kishore Statement On Congress Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली है, इसे लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

जीवेश तरुण की रिपोर्ट

Prashant Kishore Statement On Congress Bharat Jodo Nyay Yatra : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है। इस चुनाव में एक तरफ इंडिया गठबंधन खड़ा है तो दूसरी तरफ एनडीए। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली है। कांग्रेस की यह दूसरी यात्रा पूर्व से पश्चिम तक जाएगी। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

जन सुराज के संस्थापक एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी बिहार की जनता के बीच जा रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। उनकी स्वराज यात्रा बेगूसराय पहुंची तो प्रशांत किशोर ने न्यूज 24 से विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने पहले भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली थी और उनकी पार्टी तीन राज्यों में हार गई। मुझे नहीं लगता है कि इस बार की न्याय यात्रा से भी कोई फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : INDIA गुट में नीतीश और तेजस्वी का कोई रोल नहीं, प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा?

---विज्ञापन---

पिछली यात्रा के बाद तीन राज्यों में चुनाव हार गई थी कांग्रेस

चुनावी रणनीतिकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में भी मणिपुर से मुंबई तक निकली यात्रा से दूर-दूर तक कोई लाभ मिलता नहीं नजर आ रहा है। फिर भी उन्हें लगता है कि चुनाव में फायदा मिलेगा तो यह देश की जनता तय करेगी। पिछली यात्रा के बाद कांग्रेस को तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

बिहार में 17 महीने से चल रही स्वराज यात्रा

आपको बता दें कि बिहार में पिछले 17 महीने से प्रशांत किशोर स्वराज यात्रा के तहत पदयात्रा कर रहे हैं। वे लोगों के बीच जा रहे हैं और उन्हें वोटों की ताकत का अहसास दिला रहे हैं। इस वक्त उनकी यात्रा बेगूसराय पहुंची है। वहीं, इस वक्त इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2024 10:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola