Congress Slams Nitish Kumar: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में जेपीएनआईसी में जाने से रोकना सुर्खियों में बना रहा। इस मुद्दे पर बिहार से यूपी तक जमकर राजनीति हुई। अखिलेश यादव ने इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने एनडीए से गठबंधन तोड़ने की अपील कर डाली। अब इस मामले में कांग्रेस की एंट्री भी हो गई। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बयान देकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष को जेपीएनआईसी में जाने से रोकना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता को जेपी की मूर्ति के पास जाने से रोका जाता है। यह काम देश और प्रजातंत्र का अपमान है। देश की जनता देख रही है कौन क्या कह रहा है? वहीं नीतीश के एनडीए से अलग होने की अखिलेश की अपील पर उन्होंने कहा कि उन्हें एनडीए में जाना ही नहीं था।
अपने विवेक से फैसला ले नीतीश कुमार
अब जब वे चले गए हैं तो फैसला उनके विवेक पर छोड़ देना चाहिए। कायदे से तो वहीं गलत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब महागठबंधन के साथ उनकी सरकार चल रही थी कि वे एनडीए के साथ क्यों गए? वहीं इस पूरे मामले को लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जेडीयू पूरी तरह जेपी के आदर्शों पर चल रही है। सपा को सोचना चाहिए कि जिस कांग्रेस के खिलाफ जेपी से लड़े और जिस पार्टी को जेल में डाल दिया उसके साथ कैसे रिश्ता बनाकर रखा है। जेपी ने परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ संघर्ष किया।
ये भी पढ़ेंः ‘मदरसों को पैसा देना बंद कर दो…’, राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने राज्यों से ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार जेपी के सेनानी
उन्होंने कहा कि आज अखिलेश को बताना चाहिए कि उन्होंने जेपी के कौनसे आदर्श का जीवन में अपनाया है। सपा के अंदर कोई आतंरिक लोकतंत्र नहीं है। पूरी पार्टी एक परिवार है। ऐसे में वे नीतीश कुमार को नसीहत दे रहे हैं। यह हजम नहीं हो रहा। नीतीश कुमार जेपी के प्रमुख सेनानी हैं।
ये भी पढ़ेंः 17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
4 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
14 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines