मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सारण जिले के गरखा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. एनडीए प्रत्याशी सीमांत मृणाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने न केवल बिहार की पहचान को कलंकित किया बल्कि मां जानकी और भगवान श्रीराम के अस्तित्व तक को नकारकर हिंदू आस्था का अपमान किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भगवान राम हुए ही नहीं. अब बताइए, हिंदुओं के लिए इससे बड़ी गाली क्या हो सकती है? आरजेडी ने राम मंदिर की रथ यात्रा को रोक दिया था, लाठीचार्ज कराया था. समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. लेकिन हमने कहा था कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है. अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार न होती, तो क्या राम मंदिर बन पाता?
बिहार को जातीय नरसंहार और माफिया राज देने वाले अब विकास की बात कर रहे हैं- सीएम
सीएम योगी ने आरजेडी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 1992 से 2005 के बीच बिहार की पहचान नरसंहार, अपहरण और अराजकता से बन गई थी. पांच दर्जन से अधिक जातीय नरसंहार हुए, 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए. व्यापारी असुरक्षित थे, बेटियां घर से निकलने में डरती थीं. बिहार के युवाओं को पलायन करना पड़ा। यही था आरजेडी राज का बिहार.
उन्होंने कहा कि बिहार ने जब एनडीए को अवसर दिया, तब विकास की नई धारा बही.नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में माफिया की उलटी गिनती शुरू हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत का सम्मान करते हुए विकास को गति दी. अब बिहार को फिर से ठगने के लिए वही लोग आ गए हैं, जिनके हाथ बिहार के पतन के जिम्मेदार हैं.
जयप्रकाश नारायण की विरासत को एनडीए ने संभाला, कांग्रेस-राजद ने किया अपमान
सीएम योगी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नाम पर राजनीति करने वाले उनकी पत्नी के नाम पर अस्पताल तक नहीं बनवा पाए. लेकिन हमने सिताब दियारा में 100 बेड का अस्पताल उनकी धर्मपत्नी के नाम पर बनवाया. यही फर्क है विरासत का सम्मान करने वालों और उसे भूल जाने वालों में. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के योगदान को भुलाने का काम कांग्रेस-राजद करते हैं, जबकि एनडीए उन्हें सम्मान देकर आगे बढ़ाता है. यही सच्चा राष्ट्रवाद है.
इंडी गठबंधन के तीन बंदर, पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिखता विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि गांधीजी के तीन बंदर थे, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो. लेकिन इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू. एक सच देख नहीं सकता, एक सच सुन नहीं सकता और एक सच बोल नहीं सकता. इसलिए इनको मोदी जी का विकास नहीं दिखता, गरीबों का कल्याण नहीं दिखता और विरासत का सम्मान नहीं दिखता.
अब बिहार में माफिया नहीं, बुलडोजर का राज चलेगा- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, देश की विरासत का अपमान किया है और लगातार आज भी वही कर रहे हैं, उनका आचरण देखो ना. इसी सिवान में खानदानी माफिया को गले लगा रहे हैं. आप देख रहे होंगे, चंदू बाबू के साथ क्या घटना घटित हुई थी? इस सिवान में एसिड से उस माफिया ने उड़ेला था. यह घटना घटित होती थी बिहार में RJD के समय में, सत्ता के संरक्षण में. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जैसे उत्तर प्रदेश का बुलडोजर माफियाओं और उनकी संपत्ति को ध्वस्त कर रहा है वही अब बिहार में भी होने वाला है.
बिहार का रोटी-बेटी का रिश्ता उत्तर प्रदेश से है- सीएम योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता आज का नहीं, त्रेता युग से रोटी-बेटी का है. हम एक परिवार की तरह हैं. जब यूपी प्रगति करता है तो बिहार भी आगे बढ़ता है. सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार को फिर से पहचान, सम्मान और विकास देने के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीमांत मृणाल (लोजपा-आर) को हेलीकॉप्टर निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाइए.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
30 mins agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines